6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शोपियां आतंकी हमले में मारे गए मजदूरों के परिजनों को सीएम योगी ने की 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा

शोपियां आतंकी हमले के दौरान मारे गए कन्नौज के मजदूर राम सागर और मनीष के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच-पांच लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

lokesh verma

Oct 19, 2022

cm-yogi-adityanath-announced-five-lakh-help-to-workers-of-kannauj-killed-in-terrorist-attack-in-shopian.jpg

कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमले के दौरान मारे गए कन्नौज के मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच-पांच लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। बता दें कि आतंकी हमले में कन्नौज के रहने वाले मनीष और राम सागर के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। राम सागर की एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि मनीष पत्नी के साथ मजदूरी करता था। रोजगार की तलाश में ही वह कश्मीर गया था।

दरअसल, कश्मीर के शोपियां में हुए आतंकी हमले में मारे गए दोनों मजदूर कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र स्थित दन्नापुरवा गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 50 वर्षीय राम सागर और 30 वर्षीय मनीष सितंबर में ही ठेकेदार पिंटू संग मजदूरी करने कश्मीर गए थे। उनके साथ ही गांव के 30 लोग भी गए थे। जहां वे बागान में सेब की पेटियों को भरने का काम करते थे। इनमें से 23 लोग तो वापस गांव आ गए थे, लेकिन मजदूरी नहीं मिलने के कारण 7 लोग शोपियां में ही रुक गए थे, जिनमें राम सागर और मनीष भी शामिल थे।

यह भी पढ़े - यूपी का पहला अत्याधुनिक डाटा सेंटर 31 अक्टूबर से होगा लाइव

आतंकियों ने ग्रेनेड से किया था हमला

बता दें कि शोपियां में आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में राम सागर और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई थी। हमला करने वाले एक आतंकी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़े - हिंदी में MBBS की पढ़ाई कराने पर योगी सरकार तैयार

मंत्री असीम अरुण ने भी जताया था शोक

कन्नौज के दो मजदूरों की आतंकी हमले में मौत पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने भी शोक जताया था। असीम अरुण ने शोक संतप्त परिवार से फोन पर भी बात की थी।