27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल की मदद के लिए सीएम योगी का बड़ा एलान, भेजी जाएगी इतने करोड़ रुपए की आर्थिक मदद

बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे केरल में राज्य सरकार ने प्रकृति के प्रकोप के आगे अपने हथियार डाल दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 18 Aug 2018, 6:13 PM IST

Yogi for Kerela

Yogi for Kerela

लखनऊ. केरल में आई बाढ़ ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया है। बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे केरल में राज्य सरकार ने प्रकृति के प्रकोप के आगे अपने हथियार डाल दिए हैं। ऐसे में केंद्र व यूपी समेत अन्य राज्यों की सरकारों ने मदद के लिए अपना हाथ केरल की ओर बढ़ाया है। वहीं देशभर की नामचीन हस्तियां व विदेशी सरकारें भी केरल के बाढ़ पीड़‍ितों की मदद के लिए आगे आई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने केरल में आई त्रासदी से निपटने और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

यूपी से भेजी जाएगी इतनी आर्थिक मदद-

सीएम योगी ने केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एलान किया है। उन्होंने भीषण वर्षा और बाढ़ से प्रभावित केरल की जनता को राहत पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 15 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। सीएम योगी ने सहानुभूति व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश से राहत सामग्री और दवाएं केरल भेजने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार और जनता केरलवासियों के साथ है।

वरुण गांधी भी ममद के लिए आए आगे-

सुल्तानपुर से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने 2 लाख रुपए की राहत राशि देने का एलान किया है। वहीं हाल ही में यूपी के इंन्वेस्टर्स समिट में आए बिजनेस टाइकून यूसुफ अली ने केरल में बाढ़ प्रभावितों को 5 करोड़ की सहायता राशि डोनेट की है। इससे पहले यूसुफ अली ने केरल बाढ़ प्रभावितों की मदद करने वाली दो प्रकाशनों को 2 करोड़ रुपये दान किए थे।

पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण-

पीएम मोदी ने केरल में बाढ़ की विभीषिका की समीक्षा करते हुए वहां का हवाई सर्वेक्षण किया और केरल को तत्काल 500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। वहीं सभी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से भी देने की एलान किया गयाहै।

अन्य राज्‍य सरकारों ने भी दी मदद-
दूसरे राज्यों में ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने 5 करोड़ रुपये, दिल्‍ली के सीेएम अरविंद केजरीवाल ने 10 करोड़ रुपये, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 10 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 20 करोड़ रुपये, गुजरात सरकार ने 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। ओडिशा से 245 अग्निशमनकर्मी और नावें भी केरल भेजी जाएंगी। झारखंड के सीएम रघुबर दास ने 5 करोड़ की मदद का ऐलान किया है। एक तरह से देखा जाए तो आर्थिक मदद के मामले में महाराष्ट्र के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दूसरी सबसे बड़ी राशि भेजी है। हालांकि फिलहाल केरल में जितनी भी मदद भेजी जाए वो कम ही होगी।