सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज नीमसार में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए जनता से ही पूछा 'क्या सपा, बसपा, कांग्रेस मंदिर निर्माण कराते? जिस पर ज़ोर ज़ोर से जय श्री राम के नारे लगे।
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। सीएम आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि यूपी में पहले त्योहारों के दौरान कर्फ्यू लग जाता था। 4.5 सालों में प्रदेश में माफियाओं का सफाया किया है। प्रदेश में 4.5 सालों में दंगा नहीं होने दिया है। 'यूपी में पहले गुंडाराज था, लेकिन आज कानून का राज' है। 4.5 सालों में नये उत्तर प्रदेश का निर्माण हुआ है। हमें विपक्ष के गलत मंसूबों को रोकना है। बहुत लोगों ने वैक्सीन पर अफवाहें फैलाई थीं। विपक्षियों ने वैक्सीन का दुष्प्रचार किया है। क्या मंदिर निर्माण, सपा, बसपा, कांग्रेस कराती? हमें विपक्ष के मंसूबों को ध्वस्त करना होगा।
यूपी को पर्यटन में बढ़ा रहे
1 मुख्य मंत्री योगी आदित्यंथ ने कहा कि यूपी को पर्यटन में तेजी से आगे बढ़ाने के लिए बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।
2. अभी तक राज्य सरकार के मेहमानों को होटल में ठहराना पड़ता था पर अब उनके लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त गेस्ट हाऊस उपलब्ध होगा।
3. भारत की सनातन परंपरा को लिपिबद्ध करने और पुराणों के वाचन का कार्य जिस पवित्र तीर्थ में हुआ था, वह नैमिषारण्य है। इस अतिथि गृह का नामकरण 'नैमिषारण्य' के नाम पर किया गया है |
4. नैमिषारण्य शब्द का महत्व बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नाम मां ललीता देवी से जुड़ा हुआ है।
5. यहां नैमिषारण्य का चित्र भी लगाया जाना चाहिए। सात मंजिला भवन में 73 कमरे बनाये गए हैं। प्रदेश में पहले से 9 अतिथि गृह संचालित हैं।
6. मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि यह राज्य सम्पति विभाग को देखना होगा कि भवन का रखरखाव अच्छा हो।
7. प्रदेश सरकार ने विभिन्न तीर्थों में भी अतिथि गृह बनाए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत दिल्ली, मुंबई में 9 राज्य अतिथि गृह पहले से संचालित हैं |
8. सरकार तो पैसा लगा सकती है। देखरेख का काम विभाग को करना है।
9. उत्तर प्रदेश, देश की आध्यात्मिक ऊर्जा का केन्द्र बिंदु है। यहां भारत की आत्मा बसती है। राज्य के जो अतिथि गृह हैं, चाहे राज्य में हों या फिर राज्य के बाहर, देश व दुनिया में प्रदेश की पहचान के अनुरूप इनके नामकरण होने चाहिए |
10. राज्य अतिथि गृह मीराबाई का नाम हमने माँ सरयू के नाम पर किया है, दिल्ली में उत्तर प्रदेश भवन का नाम करण हमने संगम के नाम पर किया है |
11. यूपी देश की आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है। पहचान के अनुरूप गेस्ट हाउस का नाम भी धर्म व संस्कृति से जुड़ा हुआ रखा गया है। इन नामों से प्रदेश को पहचान मिलती है।
12. गेस्ट हाउस में धर्मिक स्थल की अनुभूति हो। यह जनप्रतिनिधियों के लिए एक उपलब्धि है। नागरिक को बताने का अवसर है कि उन्होंने क्या-क्या काम कराया है।
13. हरिद्वार में हमारा एक अतिथि गृह बन के तैयार है. बद्रीनाथ धाम में भी हमारा एक अतिथि गृह बन के तैयार हो रहा है और उसे हमने महर्षि भगीरथ के नाम पर उत्तर प्रदेश भागीरथ भवन रखा है |
मेडिकल सुविधाओं में बढ़ रहे हैं आगे
1. देश के पास अब 100 करोड़ डोज का मजबूत सुरक्षा कवच
2. 21 अक्टूबर 2021 का ये दिन इतिहास में दर्ज हो गया है। भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा पार कर लिया है। देश के पास अब 100 करोड़ डोज का मजबूत सुरक्षा कवच है."
3. "एक सशक्त हेल्थ केयर सिस्टम विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है भारत
4. उन्होंने कहा की आज एक उत्साह है और दायित्व बोध भी है कि हमें मिलकर कोरोना को हराना है. आज जब सरकार देश के हर ज़िले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज बनाने पर बल दे रही है तो इसमें निजी क्षेत्र की भूमिका भी बहुत अहम है.आजादी के इस अमृत काल में एक सशक्त हेल्थ केयर सिस्टम विकसित करने की दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है।"
5. गांव-गांव तक फैले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, ई-संजीवनी द्वारा टेलीमेडिसिन सुविधा,ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट, नए मेडिकल संस्थानों का निर्माण ऐसे ही काम देश के कोने-कोने में चल रहा है।