बुधवार को लखनऊ में गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आरक्षी पुलिस प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ के अवसर पर वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सीएम योगी ने आरक्षी पुलिस प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। सीएम योगी ने बताया कि आरक्षियों की कमी प्रदेश में आज भी है, जिसे हमारी सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से पुलिस बल में विभिन्न पदों पर रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया लंबित पड़ी थी। इसका असल पुलिस बल के दैनिक कार्यों, आमजन सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य दैनिक जीवन में किसी न किसी रूप से आमजन के कार्यों पर पड़ रहा था।