आजम का विवादित बयान अप्रैल 2017 में छत्तीसगढ़ के सुकमा पर नक्सलियों द्वारा सीआरपीएफ जवानों पर घात लगाकर किए गए हमले को लेकर था। महिला नक्सलियों ने हमले में शहीद हुए सैनिकों के गुप्तांग काट लिए थे। इसके बाद सपा विधायक आजम खान अपने गृहनगर रामपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने केंद्र और राज्य सरकार पर अपनी भड़ास निकाल रहे थे, लेकिन इसी बीच आजम की जुबान बहक गई। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और मिजोरम जैसे राज्यों में महिलाओं ने फौजियों से रेप का बदला लिया है। जवानों के जिस्म के जिस हिस्से से महिलाओं को दिक्कत थी, वे उस हिस्से तक को काट ले गईं।