
CM Yogi बार फिर से देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में उभरे है। प्रतिष्ठित मीडिया समूह "मूड ऑफ द नेशन" (MOTN) सर्वे में इस बात की जानकारी दी है कि तीसरी बार सीएम योगी आदित्यनाथ को जनता ने देश की लोकप्रिय मुख्यमंत्री में नंबर वन का दर्जा दिया है। देशभर में 1.36 लाख से अधिक जनता के बीच हुए इस सर्वे में तकरीबन 33 प्रतिशत से अधिक लोगों ने सीएम योगी को सर्वश्रेष्ठ सीएम माना है।
मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे से यह पता चलता है कि योगी आदित्यनाथ लगातार तीसरी बार श्रेष्ठ सीएम की लिस्ट में चुने गए हैं। इस सर्वे में देश के 30 राज्यों की जनता से सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के बारे में राय मांगी गई थी जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ को सबसे अधिक मत मिले हैं। कामकाज और लोकप्रियता के आधार पर जब लोगों से पूछा गया कि वो किसे देश के बेहरतीन मुख्यमंत्री मानते हैं, तो 33 प्रतिशत लोगों ने सीएम योगी के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं इस सर्वे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 13.8 प्रतिशत से दूसरे लोकप्रिय सीएम चुना गया है। जबकि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को 9.1 प्रतिशत से तीसरे स्थान पर हैं। और तमिलनाडु के कम एमके स्टालिन 4.7 प्रतिशत मत से चौथे नंबर पर है।
लोकप्रिय सीएम की लिस्ट में कई लोगों के नाम सामने आए हैं इस लिस्ट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया, असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के कम एकनाथ शिंदे और उत्तराखंड के कम पुष्कर सिंह धामी आदि नेताओं के नाम शामिल हैं जिनको उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से बेहद कम मत मिले हैं।
Published on:
23 Aug 2024 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
