लखनऊ. गुुरुवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश विसर्जन कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने शास्त्री भवन में बैठक बुलाई। इस बैठक में डीजीपी ओपी सिंह समेत एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार और पुलिस विभाग के आला अधिकारी शामिल थे। मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव गृह समेत वो अधिकारी भी थे जो क्राइम पर पैनी नजर रखते हैं। ऐसा माना जा रहा था कि यूपी में बढ़ें क्राइम पर बैठक में चर्चा हुई होगी, लेकिन डीजीपी ओपी सिंह ने इस बात का खंडन किया। मीटिंग से बाहर निकले डीजीपी के मुताबिक इस बैठक में बढ़ते क्राइम पर कोई चर्चा नहीं हुई।