इस सत्र में 20 फरवरी को राज्य सरकार का सामान्य बजट प्रस्तुत किया जाएगा। सीएम ने कहा कि इस सत्र में न केवल बजट पर चर्चा होगी, बल्कि राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं और मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग करें, क्योंकि यह केवल सत्ता पक्ष का ही नहीं, बल्कि विपक्ष का भी दायित्व है।