
Olympic Athletes
लखनऊ. Olympians Felicitation Ceremony. नवाबों की नगरी लखनऊ में दर्शकों से खचाखच भरे इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympic) में भारत का परचम लहराने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। गुरुवार को आयोजित हुए भव्य सम्मान समारोह में 'भारत माता की जय' के नारों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ओलंपिक में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार से नवाजा। सबसे बड़ी राशि दो करोड़ रुपए से जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को सम्मानित किया गया। वहीं टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Meerabai Chanu), पहलवान रवि दहिया (Ravi Dahiya) को 1.5-1.5 करोड़ रुपए से पुरस्कृत किया गया। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu , मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain), पहलवान बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) को कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी ने एक-एक करोड़ रुपए दिए।
चौथे पायदान पर रहे खिलाड़ियों को 50-50 लाख इनाम-
चौथे पायदान पर रही महिला हॉकी टीम, पहलवान दीपक पुनिया व महिला गोल्फर अदिति अशोक को भी 50-50 लाख रुपए का विशेष सम्मान दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में शामिल इनके कोचेस को भी सीएम ने सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश से ओलंपिक में प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन राशि दी गई। राज्य सरकार ने कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 75 जिलों से आए खिलाड़ियों व उनके कोच को भी प्रोत्साहन राशि दी गई।
आज खेल महाकुंभ का सम्मान समारोह हुआ: सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान खिलाड़ियों को धन्यवाद करते हुए उनके तारीफ की व उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच में सभी खिलाड़ियों ने ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी खेलता है, तो वह देश के लिए खेलता है। खिलाड़ी का सम्मान करना चाहिए और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। सीएम ने कहा कि यूपी कुंभ की धरती है और आज खेल महाकुंभ का सम्मान समारोह हुआ है।
वितेजा का नाम- दी गई सम्मान राशि-
जैवलिन थ्रोआर नीरज चोपड़ा (स्वर्ण पदक) - 2 करोड़
महिला वेट लिफ्टर मीराबाई चानू (रजत पदक)- 1.5 करोड़
पहलवान रवि दहिया (रजत पदक) - 1.5 करोड़
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (कांस्य पदक) - 1 करोड़
मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (कांस्य पदक) - 1 करोड़
पहलवान बजरंग पुनिया (कांस्य पदक) - 1 करोड़
हॉकी टीम इंडिया (कांस्य पदक) (पुरुष) - प्रति खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये
हॉकी टीम मुख्य प्रशिक्षक - 25 लाख रुपए
अन्य अतिरिक्त प्रशिक्षक - 7 सदस्य को 10-10 लाख रुपए
महिला हॉकी टीम (कुल 19 सदस्य) - 50-50 लाख रुपए
हॉकी टीम मुख्य प्रशिक्षक - 25 लाख रुपए
अन्य प्रशिक्षक (कुल 6 सदस्य) - 10-10 लाख रुपए
वंदना कटारिया- हैट्रिक लगाने के लिए 50 लाख रुपए
गोल्फर अदिति अशोक - 50 लाख रुपए
रेसलर दीपक पुनिया - 50 लाख रुपए
उत्तर प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ियों को दी गई प्रोत्साहन राशि-
जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी- 25 लाख रुपए
डिस्कस थ्रोअर सीमा पुनिया- 25 लाख रुपए
जैवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह - 25 लाख रुपए
पैदल चाल एथलीट प्रियंका गोस्वामी - 25 लाख रुपए
नौकायन खिलाड़ी अरविन्द सिंह - 25 लाख रुपए
निशानेबाज सौरभ चौधरी - 25 लाख रुपए
मेराज अहमद खान- 25 लाख रुपए
मुक्केबाज सतीश कुमार - 25 लाख रुपए
हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया - 25 लाख रुपए
कुमार उपाध्याय- 25 लाख रुपए
Published on:
19 Aug 2021 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
