लखनऊ. उत्तर प्रदेश में खेलों की स्थिति बेहद ही खराब है, क्योंकि 24 करोड़ की आबादी में किसी को ओलंपिक में पदक ना मिलना ये चिंता की बात है। संसाधनों से भरपूर राज्य, समाजिक परिवेश वाला प्रदेश और ओलंपिक में कोई पदक न मिलना यह प्रमाणित करता है कि उत्तर प्रदेश में खेलों की स्थिति क्या है। खेल न तो सरकारों की प्राथमिकता है और ना ही हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक परिवेश का हिस्सा है। यूपी के खेल फेडरेशन में पॉलिटिक्स हॉबी है। खेल फेडरेशन को नेता चला रहा है या फिर कोई ब्यूरोक्रेट।