3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा में सीएम योगी का बड़ा खुलासा, इन्हें बता दिया आतंकवादियों की पैरवी करने वाला

सीएम योगी बुधवार को सदन में बेहद हमलावर दिखे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 29 Aug 2018, 4:14 PM IST

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ. सीएम योगी ने बुधवार को विधान सभा में अनुपूरक बजट 2018-19 पर हुई चर्चा के बाद विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। सपा, कांग्रेस, बसपा द्वारा विधानसभा से बहिर्गमन किए जाने को लेकर भी सीएम योगी ने उनकी मंशा जाहिर की। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों ने कभी भी किसनों या पिछड़ों की पैरवी नहीं की, वे सिर्फ आतंकवादियों की पैरवी करते थे। इसी के साथ योगी आदित्यनाथ ने सरकारी योजनाओं का सदन में उल्लेख किया।

"..इसलिए विपक्ष ने सदन के किया वॉकआउट"-

सीएम योगी ने कहा कि सदन में बोलने का मौका न देने और दलितों के उत्पीड़न के मामले पर सपा, कांग्रेस, बसपा ने विधानसभा से बहिर्गमन किया। विधानसभा पर बोलने न देने पर और दलित मामले पर विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा की गैलरी में वो धरना देने लगे। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष की सरकार के समय के कारनामे सबके सामने न आये, इसलिए विपक्ष ने सदन के वॉकआउट किया। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जो लोग घातक हैं, वे मामले भी सामने न आने पाए इसका प्रयास पिछली सरकारों ने किया है।

पूर्व की सरकार ने सिर्फ आतंकवादियों की पैरवी की-

सीएम योगी ने कहा कि गन्ना किसानों का प्रदेश सरकार के प्रति विश्वास जगा है और सरकार भी किसानों के लिए काम कर रही है। 4 साल में केंद्र की सरकार और प्रदेश की सरकार ने किसानों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं को चलाया है। सीएम योगी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने पर पीएम मोदी आभारी जताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए हमने छात्रवृत्ति देने का काम किया है। पिछली सरकारों ने तो पिछड़ो के हक को छीना है। सीएम योगी ने पूर्व की सरकारों पर दोबारा हमले बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने कभी भी किसनों की पैरवी नहीं की। कभी पिछड़ों की पैरवी नहीं की, ये सिर्फ आतंकवादियों की पैरवी करते थे।

सपा ने एक भी गरीब के लिए आवास नहीं बनवाया-

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 में देश में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला। देश में भाजपा की कल्याणकारी सरकार बनी थी, जिसके बाद किसानों को मध्य में रख कर नीतियां बनाई गई। उत्तर प्रदेश में हमने आयुष्मान योजना द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं देने का भी काम किया है। 15 महीनों में हमने 1 करोड़ 25 लाख शौचालय बनवाने का काम किया है।ग्रामीण इलाकों में सपा ने एक भी गरीब के लिए प्रधानमंत्री आवास के तहत एक भी आवास नहीं बनाया। कल तक हम 8 लाख 20 हज़ार आवास बना लेंगे।