
CM Yogi inaugurated NaMo Exhibition at Indira Gandhi Foundation in Lucknow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश में कई आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं भाजपा इस दिन को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में नमो प्रदर्शनी का आयोजन किया। पीएम मोदी के व्यक्तित्व पर आधारित इस प्रदर्शनी में सीएम ने छात्रा चित्र प्रदर्शनी 'कहानी भारत मां के सच्चे सपूत' का उद्घाटन किया। इसके बाद वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज पूरा विश्व मना रहा है। वह भारत माता के सच्चे सपूत भी हैं, जैसा इस प्रदर्शनी का शीर्षक भी है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पकार है।
पीएम ने अपने कार्यकाल में काशी को भव्य रूप दिया
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते गत आठ वर्षों में जनता ने जिस नए भारत की शिल्प रचना होते हुए देखी है, उससे वह इस निष्कर्ष पर पहुंच चुकी है कि पीएम मोदी ही सच्चे अर्थों में सभी की जन आकांक्षाओं के प्रतिबिंब और भारतीयता के प्रतीक हैं। हमें गर्व है कि पीएम नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश से लोकसभा के सदस्य हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में काशी को भव्य तथा नया रूप दिया है। वहां के लोग लम्बे समय तक कई मूलभूत सुविधा से वंचित थे लेकिन जो लोग वहां सात-आठ वर्ष बाद आ रहे हैंए वह काशी के नए स्वरूप को देखकर आश्चर्यचकित हैं। पीएम मोदी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से बाबा की नगरी को काफी बदला है।
पीएम के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत
इससे पहले सीएम ने नमो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा आदि थे। इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज से प्रदेश में पीएम के जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मेरा तो यही मानना है कि जिसे समाज तथा देश की सेवा करना है वह पीएम मोदी को अपना आदर्श माने और उनकी जिंदगी के हर मोड़ से सीखे। गुजरात के सीएम से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा में पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिना अवकाश कार्य किया है। उनका गुजरात माडल तो विकास, सुशासन तथा सेवा का माडल बन गया है।
हर निकाय में नमो प्रदर्शनी का होगा आयोजन
बता दें कि भाजपा पीएम मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। यह कार्यक्रम दो अक्टूबर तक चलेगा। जिसके अंर्तगत हर निकाय में नमो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में पीएम मोदी के जीवन संघर्षों पर रक्तदान शिविरों और प्रदर्शनियों के तहत उनकी प्रशासनिक क्षमता और देश के लिए उनके सभी योगदान को दर्शया जा रहा है। इस अवसर पर उन्नाव में हो रहे कार्यक्रमों में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। जबकि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लखनऊ में रक्तदान किया।
Published on:
17 Sept 2022 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
