27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी के जन्मदिवस पर BJP का सेवा पखवाड़ा आज से शुरू, लगेगी नमो प्रदर्शनी

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल व अनूप गुप्ता ने बताया कि संयुक्त रूप से सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रम को अगले महीने 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस मौके पर 17 सितंबर को पार्टी देशभर में रक्तदान शिविर व पीएम मोदी के व्यक्तित्व पर आधारित नमो प्रदर्शनी को लगाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 17 Sep 2022, 10:21 AM IST

bjp_service_fortnight_begins_today_on_pm_modi_birthday.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ ही भाजपा आज यानी 17 सितंबर को सेवा पखवाड़ा मना रही है। ये कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस बात की जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल व अनूप गुप्ता ने शुक्रवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त रूप से सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रम को अगले महीने 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस मौके पर 17 सितंबर को पार्टी देशभर में रक्तदान शिविर व पीएम मोदी के व्यक्तित्व पर आधारित नमो प्रदर्शनी को लगाएगी। उन्होंने बताया कि नमो प्रदर्शनी क आयोजन सभी निकायों में किया जाएगा।

यह भी पढ़े - सरकारी गनर के दम पर भौकाल दिखाना और गुंडागर्दी करना था शौक, पुलिस ने दबोचा

सीएचसी पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे

आपको बता दें कि पीएम मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। इस मौके पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गोरखपुर व आजमगढ़, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उन्नाव और बृजेश पाठक लखनऊ नगर निगम द्वारा आयोजित नमो प्रदर्शनी का उट्घाटन करेंगे। वहीं सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारी, मंत्री, सांसद व विधायक भाग लेंगे। प्रदेश महामंत्री ने जानकारी साझा करते हुए ये भी बताया कि 18 सितंबर को सभी सीएचसी पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़े - छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य की गाथा सुनाएगी ताजनगरी, जल्द होगा ये काम

खादी प्रोत्साहन कार्यक्रम के साथ खत्म होगा कार्यक्रम

इसके अलावा 22 सितंबर को जल संरक्षण, 23 को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट तथा लोकल उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। 24 को दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण शिविर लगेंगे। 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ स्तर पर कार्यक्रमों के साथ ही मन की बात भी सुनी जाएगी। जबकि 26 को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश देने वाले कार्यक्रम, 27 को प्रधानमंत्री को सभी वर्गों से शुभकामना संदेश भिजवाए जाएंगे। कार्यक्रम की यह श्रृंखला दो अक्तूबर को खादी के प्रोत्साहन कार्यक्रम के साथ खत्म होगी।