28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Yogi Twitter: सीएम योगी ने बनाया नया रिकॉर्ड, बड़े-बड़े नेता और सेलिब्रिटी हुए फेल

CM Yogi Twitter: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर उन्होंनेएक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने एक नया रिकार्ड बनाया है जिसके आगे बड़े बड़े राजनेता और सेलिब्रिटी फेल हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Patrika Desk

Jun 14, 2023

cm yogi twitter

CM Yogi Twitter: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पे उन्होंने ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंगलवार को ट्विटर पर सीएम योगी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने 25 मिलियन फॉलोवर्स पूरे कर लिए है। और इसी के साथ सीएम योगी ने एक नया रिकार्ड बना लिया है।

2.5 करोड़ का आकड़ा पार

मंगलवार को सीएम योगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ‘माय योगी आदित्यनाथ’ ने पूरे 25 मिलियन त्यानी 2.5 करोड़ का आकड़ा पूरा कर लिया है। यहां आपको बताते चले कि यह आंकड़ा सिर्फ यूपी ही नहीं बल्कि देश के बड़े राजनेता और सेलेब्रटी अब तक नहीं पार कर पाए हैं।


ऐसा करने वाले पहले सीएम योगी

ट्विटर पर इतनी संख्या में फॉलोवर्स पाने वाले योगी आदित्यनाथ पहले सीएम हैं। बता दें कि सितंबर 2015 में जब योगी आदित्यनाथ सांसद थे तब उन्होंने ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंट की शुरुआत की थी। 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद उन्होंने प्रदेश में विकास और सुशासन के साथ ही कानून व्यवस्था में सुधार की लकीर खींच कर दिखाया, उसके बाद उनकी लोकप्रियता में गुणात्मक वृद्धि देखी गई। और सत्ता में आने के करीब 8 साल बाद उन्होंने यह रिकार्ड बनाया है।

ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी लोगो से संवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर 2.5 करोड़ फॉलोवर्स का आंकड़ा छूने के साथ ही वो उस क्लब का हिस्सा बन गए है, जिसमें पीएम मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गज नेता भी शामिल हैं। सीएम योगी ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी लोगों से संवाद करते रहते हैं, जिससे लोगों में उनकी फैन फॉलोइंग अधिक है। वह ट्विटर समेत फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया एप जैसे कू पर भी सक्रिय हैं।

ये स्टोरी मिश्रा राजीवरंजन ने लिखी है। राजीव पत्रिका उत्तर प्रदेश के साथ इंटर्नशिप कर रहे हैं।