11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता बनर्जी के गढ़ में पहुंचकर सीएम योगी ने किया बड़ा हमला, कहा – यह शर्म की बात है

पश्चिम बंगाल सरकार व केंद्र की भाजपा सरकार के बीच चल रहे घमासान के बीच सीएम योगी ने आखिरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ में पहुंचकर उनपर जमकर निशाना साधा।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Feb 05, 2019

 CM Yogi may wave flag in Madrasa on August 15 on independence day

CM Yogi may wave flag in Madrasa on August 15 on independence day

लखनऊ. पश्चिम बंगाल सरकार व केंद्र की भाजपा सरकार के बीच चल रहे घमासान के बीच सीएम योगी ने आखिरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ में पहुंचकर उनपर जमकर निशाना साधा। आपको बता दें कि रविवार को सीएम योगी प. बंगाल के बलुरघाट और रायगंज में जनता को संबोधित करने वाले थे, लेकिन उनके हैलीकॉप्टर को वहां पर मुख्यमंत्री ममता ने उतरने की अनुमति नहीं दी थी। जिसके बाद सीएम ने फोन से ही अपना संबोधन दिया था। लेकिन आज ममता के मंसूबों पर पानी फिर गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोक के बावजूद बंगाल के पुरुलिया पहुंचे और जमकर ममता के खिलाफ हुंकार भरी। सीएम योगी का हेलिकॉप्टर झारखंड के बोकारो में उतरा जहां से वह सड़क मार्ग के जरिए पुरुलिया में जनसभा करने पहुंचे।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने रद्द किया अपना लखनऊ कार्यक्रम, प्रियंका गांधी के साथ करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

मुख्यमंत्री धरना देने के लिए बैठ जाए ये लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है-

सीएम योगी योगी ने कहा कि वेस्ट बंगाल में अराजक, अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक टीएमसी की सरकार है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी बंगाल के लिए जो भी पैसा देते हैं वो टीएमसी के गुंडे खा जाते हैं, गरीबों तक उनका हक नहीं पहुंच पाता है। बंगाल की मुख्यमंत्री शारदा चिटफंड घोटाले में फंसे एक भ्रष्ट अधिकारी को बचाने का प्रयास कर रही हैं। भ्रष्टों को बचाने के लिए यहां की मुख्यमंत्री काम कर रही है। जब जांच में सहयोग करने की बात आई तो धरने पर बैठ गईं। एक मुख्यमंत्री धरना देने के लिए बैठ जाए ये लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है। एक साल पहले यहां जब मुहर्रम और दुर्गा पूजा एक साथ हुआ, उस समय मुहर्रम के चलते दुर्गा जी के विसर्जन पर रोक लगा दिया गया। बंगाल को एक अराजक और बेईमान सरकार से मुक्ति दिलानी है।

ये भी पढ़ें- यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सबसे बागी बयान, भाजपा को दी चेतावनी, कहा- कोई माई का लाल....

मुझ जैसे संन्यासी और योगी को एक कदम नहीं रखने दिया-

वेस्ट बंगाल सरकार अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक गतिविधियों में उलझी हुई है। अपनी इन गतिविधियों को छिपाने के लिए वह बंगाल में मुझ जैसे संन्यासी और योगी को एक कदम नहीं रखने दे रही है। आपने बंगाल के अंदर एक निर्मम, एक बर्बर, एक अलोकतांत्रिक, एक भ्रष्ट ममता बनर्जी के नेतृत्ववाली टीएमसी सरकार के खिलाफ जो मोर्चा लिया, मैं इसके लिए आप सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

प. बंगाल की धरती वास्तव में भाजपा की धरती होनी चाहिए-

सीएम योगी ने आगे कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि बंगाल की धरती तो वास्तव में भारतीय जनता पार्टी की धरती होनी चाहिए क्योंकि भाजपा पूर्ण जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इसी बंगाल की धरती की देन थे। इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि जिस धरती ने विपरीत परिस्थितियों में देश को संबल दिया था। आप सब जानते हैं कि ये बंगाल की ही धरती है जिसमें रामकृष्ण परमहंसजी ने आध्यात्मिक साधना के दम पर लोगों को नया संबल दिया था। स्वामी विवेकानंदजी ने पूरी दुनिया के अंदर रहने वाले हिंदुओं को कहा था कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं। यह भाव पैदा करने वाली धरती है। स्वामी विवेकानंदजी ने दुनिया के अंदर रहनेवाले भारतवासियों से कहा था कि अपने धर्म और संस्कृति पर गौरव की अनुभूति करो। यह वही बंगाल की धरती है, जिसने इस देश को राष्ट्रगान गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर के द्वारा दिया। राष्ट्रगान का वह गौरव इस धरती ने देश को दिया।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग