
CM yogi and Encounters
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दौरान जारी एनकाउंटर सरकार और यूपी पुलिस के लिए जवाबदेही का बड़ा विषय बन गया है। विरोध दल भी यूपी में एनकाउंटर को लेकर प्रदेश में योगी सरकार को घेर रहे हैं, लेकिन गुरुवार को बजट सत्र के दौरान विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधे शब्दों में स्पष्ट कर दिया कि यूपी में अपराधियों के खिलाफ अभियान और एनकाउंटर जारी रहेंगे। उधर सदन की कार्रवाई के दौरान अचानक सपा नेता व नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी की भाषण के दौरान अचनाक तबीयत बिगड़ने की वज़ह से सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
22 करोड़ जनता की सुरक्षा का दायित्व सरकार पर
योगी सरकार और यूपी की जनता के लिए शुक्रवार अहम दिन साबित होने वाला है। इस दिन यूपी का बजट पेश किया जाएगा। वहीं इससे ठीक एक दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान गुरुवार को विधान परिषद में यूपी में हो रहे एनकाउंटर को विपक्ष के सवालों पर करारा और दो टूक जवाब दिया।
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में एनकाउंटर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सुरक्षा का दायित्व सरकार का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 1200 एनकाउंटर हो चुके हैं। अपराधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विपक्ष को दिया करारा जवाब
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में एनकाउंटर के मुद्दे पर विषक्ष के हंगामे को लेकर करारा जवाब दिया। सीएम ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए गैर जरुरी बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपराधियों के प्रति सहानुभूति प्रकट कर रहे हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
डीजीपी ने कहा था नहीं चलाएं पहली गोली
इससे पूर्व यूपी में एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सवालों पर डीजीपी ओपी सिंह ने कहा था कि पुलिसकर्मी अपराधियों पर पहली गोली न चलाएं। वहीं अपराधियों द्वारा पुलिस पर हमला करने पर पुलिसकर्मी जवाबी कार्रवाई करें।
सदन की कार्रवाई के दौरान नेता विपक्ष बेहोश
विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गुरुवार को भाषण के दौरान अचानक सपा नेता व नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेता उनके पास पहुंचे। वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी के फौरन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने मिलने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी पहुंचे। सिविल अस्पताल में सपा नेता राम गोविंद चौधरी का उपचार जारी है।
Updated on:
15 Feb 2018, 6:00 PM IST
Published on:
15 Feb 2018, 5:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.