11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर मुद्दे पर सीएम योगी ने खुलकर कही बड़ी बात, बोले- 24 घंटे में…

राम मंदिर मुद्दे पर सीएम योगी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट यह मामला उन्हें सौंप दे, तो 24 घंटे के भीतर ही इसका फैसला हो जाएगा।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jan 27, 2019

CM yogi

CM yogi

लखनऊ. राम मंदिर मुद्दे पर सीएम योगी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट यह मामला उन्हें सौंप दे, तो 24 घंटे के भीतर ही इसका फैसला हो जाएगा। सीएम योगी ने एक टीवी न्यूज चैलन को दिए इंटरव्यू में यह दावा किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राम मंदिर मसले पर लोगों का धैर्य समाप्त हो रहा है और सुप्रीम कोर्ट इस विवाद पर जल्द आदेश देने में असमर्थ है। उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इसे हमारे हवाले कर देना चाहिए, 24 घंटे के अंदर इसका समाधान हो जाएगा। सीएम योगी से जब इसके बारे पूछा गया कि क्या वह आयोध्या मसले का समाधान बातचीत से करेंगे या डंडे से, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि पहले अदालत को मसले को हमारे हवाले करने दीजिए।

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव के बदले सुर, पहली बार सीधे पीएम मोदी पर किया जोरदार हमला

विवाद लंबा खींचा जा रहा है-

सीएम योगी ने आगे कहा कि टाइटल सूट (जमीन के मालिकाना हक से जुड़ा केस) का वाविद अनावश्यक रूप से जोड़कर अयोध्या विवाद को लंबा खींचा जा रहा है। अनावश्यक विलंब होने से संस्थानों से लोगों का भरोसा उठ जाएगा। हम सुप्रीम कोर्ट से लाखों लोगों की संतुष्टि के लिए जल्द से जल्द ही न्याय देने की अपील करते हैं, ताकि यह जन आस्था का प्रतीक बन सके। उन्होंने कहा कि जहां तक लोगों के धैर्य और भरोसे की बात है तो अनावश्यक विलंब से संकट पैदा हो रहा है।

ये भी पढ़ें- अखिलेश-डिंपल को लेकर आखिर क्यों नाराज हुईं थी मायातवी

क्यों नहीं लाए अध्यादेश-

उन्होंने आगे कहा कि अदालत को अपना फैसला जल्द देना चाहिए। अगर वह ऐसा करने में असमर्थ हैं तो यह मामला हमें सौंप दें। हम राम जन्मभूमि विवाद का समाधान 24 घंटे के भीतर कर देंगे, 25 घंटे नहीं लगेंगे। केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश न लाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन था और संसद में विचाराधीन मसलों पर बहस नहीं की जा सकती है।