
Weather Today In UP
प्रदेश में 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं के कारण एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई है। रात के अलावा दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। इस तरह का मौसम का मिजाज अभी दो दिन तक बना रह सकता है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए दिल्ली का पूर्वानुमान और उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है।
ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रभाव
प्रदेश में आज 8 और 9 फरवरी को उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना बढ़ गई है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है, इसके कारण न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना कम है। प्रदेश में दो तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। किन्तु मामूली गिरावट संभावित है।
वैलेंटाइन डे करवट लेगा
मौसमआईएमडी ने ताजगी से बताया है कि लखनऊ में बूंदाबांदी की स्थितियां अब तक नहीं दिख रही हैं, बल्कि एक हफ्ते तक दिनचर्या में चमकती धूप के संकेत दिख रहे हैं। इस बीच, वैलेंटाइन डे के दिन, 14 फरवरी को, मौसम में कुछ बदलाव की संभावना है और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के संकेत मिल रहे है, जिससे फिर से ठंडक का आनंद लिया जा सकता है।
जारी रहेगी सुबह शाम की ठंड
IMD ने अपने अपडेट में कहा है कि फिलहाल सुबह और रात की ठंड जारी रहने का अनुमान है , दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, शुक्रवार को जब धूप खिली तो दिन और रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि भी दिखाई दी है फिलहाल अभी मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान हैं।
अगले 24 घंटे छाएंगे आंशिक बादल
अपने अपडेट में मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं का प्रभाव हैं इससे रात का तापमान गिर सकता है जिससे रात को गलन वाली ठंड का अहसास हो सकता है, मौसम विभाग ने अगल 24 घंटे उत्तर प्रदेश के आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है, अभी भी कई जिलों को सुबह और रात के समय कोहरा झेलना पड़ रहा है।
Published on:
10 Feb 2024 08:05 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
