
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय की 'भगवा दीवार' अब हुई सफेद
लखनऊ. एक तरफ यूपी में स्कूलों से लेकर प्रतिमाओं तक पर भगवा रंग दिख रहा है तो दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भी 'भगवा' के कारण चर्चा में है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर के मीडिया सेंटर को भगवा रंग से पोता गया था लेकिन मीडिया में चर्चा का विषय बनते ही इस पर सफेद रंग करवा दिया गया। भगवा रंग हटाने की बात पर कई कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस रंगों में भेदभाव नहीं करती है सभी रंग हमारे हैं।
दरअसल मॉल एवेन्यू में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के मीडिया सेंटर की एक दीवार को भगवा रंग से पुताई की गई थी। इसके बाद वहां पर बवाल हो गया। अब यहां से भगवा रंग हटाकर दीवार को फिर से सफेद रंग में करने का काम शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने फिर से सफेट रंग चढ़ाने को कहा। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में इन दिनों रंगाई-पुताई को काम चल रहा है। जिस कारण यहां के मीडिया सेंटर की एक दीवार को भगवा रंग में रंग दिया गया।
भगवा की चर्चा हर ओर
दरअसल यूपी में भगवा को लेकर चर्चा हर ओर हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के बाद अन्य सरकारी भवन पर भगवा रंग चढ़ गया। हज समिति के कार्यालय की बाउंड्री वॉल के बाद जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया सेंटर की दीवार पर भगवा रंग चढ़ाया गया तो बवाल होने लगा। हज समिति कार्यालय की बाउंड्री वॉल के बाद सरकारी प्राइमरी स्कूलों पर भी भगवा रंग दिखा।
कांग्रेस सेवादल में अब 'काम नहीं तो पद नहीं' फार्मूला
कांग्रेस अब सेवादल में सक्रियता बढ़ाने के लिए अब कांग्रेस व्यापक स्तर पर निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी करेगी।कांग्रेस सेवादल में अब काम नहीं तो पद नहीं फार्मूले पर सख्ती से अमल करने, सामाजिक सेवाकार्य बढ़ाने व राजनीतिक गतिविधियों को तरजीह देने जैसे कार्यक्रमों को निचले स्तर तक लागू किया जाएगा। कल यह निर्देश सेवादल के अखिल भारतीय संगठक अक्षय जायसवाल ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में दिए।
Published on:
03 Aug 2018 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
