
Congress President election 2022 : कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में यूपी का रहेगा अहम रोल, 1500 पीसीसी डेलीगेट करेंगे मतदान
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव (Congress President election 2022) के लिए पूरे देश में वोटिंग हो रही है। यूपी व देश की सभी बड़ी छोटी पार्टियों को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा शशि थरूर या फिर मल्लिकार्जुन खरगे। थोड़े वक्त के बाद यह पता ही चल जाएगा कि, नया कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। नए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने में यूपी का काफी अहम रोल है। इस चुनाव में लखनऊ में तकरीबन 1500 पीसीसी डेलीगेट मतदान करेंगे। चुनाव के लिए राजस्थान के पूर्व नेता विपक्ष रामेश्वर लाल डूडी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित 1247 सदस्य और पार्टी के 154 जिला और शहर अध्यक्ष इन दो में से किसको चुनते हैं, यह तो समय बताएगा। वैसे तो दोनों नेताओं शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे ने लखनऊ आकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की है।
19 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दस बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। कांग्रेस ने मतदान से पहले एडवाइजरी भी जारी की है। बैलेट बॉक्स में सिर्फ राइट टिक करने की एडवाइजरी जारी की गई है। बॉक्स में कोई और सिंबल डालने पर वोट रद्द होगा। मतदान के बाद 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। और 19 अक्टूबर को यह ऐलान हो जाएगा कि, नया कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन है।
यूपी कांग्रेस ने किया सचेत
इससे पहले यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर रविवार को लिखा, अति आवश्यक सूचना, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की मतदान प्रक्रिया। बैलट पेपर में दो उम्मीदवारों के नाम हैं। जिस उम्मीदवार को आप वोट करना चाहते हैं, उसके नाम के आगे टिक मार्क का निशान लगाएं। कोई अन्य निशान या नंबर लिखने पर वोट गलत माना जाएगा।
इस चुनाव से भारतीय लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती - अंशु अवस्थी
कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी बताते हैं कि, इस चुनाव से भारतीय लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। हमारे यहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव हो रहा है। उन दलों के लिए एक संदेश है जो अपनी पार्टी में लोकतंत्र को नहीं अपनाते हैं।
Published on:
17 Oct 2022 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
