
अमेठी से पहले लखनऊ में होगा राहुल गांधी का भव्य स्वागत, कुछ ऐसे हो रही तैयारी
लखनऊ. तीन राज्यों में मिली जीत के बाद पहली बार अमेठी दौरे पर आ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लखनऊ में भव्य स्वागत की तैयारी यूपी कांग्रेस ने कर ली थी लेकिन अंतिम समय पर इसे निरस्त कर दिया गया है। दरअसल अब राहुल सीधे अमेठी पहुंचेंगे। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के कारण राहुल गांधी शुक्रवार सुबह अमौसी एयरपोर्ट आने के बजाए सीधे अमेठी जाएंगे।
ऐसी थी तैयारी
कांग्रेस प्रदेश संगठन ने स्वागत की काफी तैयारी की थी। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह चौहान ने बताया था कि अमेठी जाते समय लखनऊ एयरपोर्ट पेपर राहुल गांधी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर द्वारा नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। एयरपोर्ट से लेकर लखनऊ की सीमा तक लखनऊ के कांग्रेसजनों द्वारा जगह-जगह पर टोलियां बनाकर फूल-मालाओं से राहुल गांधी का स्वागत किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश सिंह चैहान ने बताया था कि एयरपोर्ट मोड़, शहीद पथ मोड़, शहीद पथ पर कई स्थानों पर, रमाबाई मैदान पुलिस चैकी के सामने, उतरठिया मोड़, वृन्दावन कालोनी गेट रायबरेली रोड पर, पीजीआई गेट पर, फत्तेखेड़ा मेाहनलालगंज एवं मोहनलालगंज तहसील पर हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों द्वारा स्वागत किया जायेगा।प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि तीन राज्यों में राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में कांग्रेस पार्टी पार्टी को जो जीत मिली है उससे कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज होकर अपने नेता का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।
राहुल व स्मृति दोनों अमेठी दौरे पर
बता दें कि कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाला अमेठी जिला शुक्रवार को एक अहम सियासी जंग का गवाह बनेगा। एत तरफ तीन प्रदेशों में जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज राहुल तो दूसरी तरफ अपने शब्दों के बाण से उन्हें घेरने की तैयारी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। दोनों ही नेता शुक्रवार को अमेठी में होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं तो वहीं स्मृति ईरानी आवासीय विद्यालय की आधारशिला रखेंगी और कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्स लेंगे।
Updated on:
3 Jan 2019, 8:18 PM IST
Published on:
3 Jan 2019, 6:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.