
2002 बेजुबान जानवरों की मृत्यु भी हुई है
उत्तर प्रदेश में विद्युत दुर्घटनाओं से अब तक ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास में सबसे ज्यादा साल 2022-23 में 1428 व्यक्तियों की जान गई। जबकि इस दौरान 2002 बेजुबान जानवर की मृत्यु हुई। इस गंभीर मामले पर जल्द ही उपभोक्ता परिषद दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक कार्य योजना और रिपोर्ट जारी करेगा। इस गंभीर मामले पर उपभोक्ता परिषद में विद्युत नियामक आयोग से की गंभीर चर्चा की है।
उत्तर प्रदेश में बिजली कंपनियों की उदासीनता के चलते जिस प्रकार से विद्युत दुर्घटनाओं से आम जनमानस की जाने जा रही है वह बेहद चिंता का विषय है। इस गंभीर मामले पर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने विद्युत नियामक आयोग के सदस्य बी.के. श्रीवास्तव व संजय कुमार सिंह से चर्चा की और कहा जल्द ही उपभोक्ता परिषद विद्युत नियामक आयोग के सामने विद्युत दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए एक रिपोर्ट प्रेषित करेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा 30 जून 2023 को उत्तर प्रदेश विद्युत सुरक्षा निदेशालय द्वारा केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण को विद्युत दुर्घटनाओं से संबंधी वर्ष 2022- 23 की जो रिपोर्ट भेजी गई है। उससे जो खुलासा हुआ है, उससे उत्तर प्रदेश में अब तक ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास में सर्वाधिक विद्युत दुर्घटनाओं से मरने वाले व्यक्तियों की संख्या 1428 हो गई है और लगभग 2002 बेजुबान जानवरों की मृत्यु भी हुई है।
जो यह सिद्ध करता है प्रत्येक दिन विद्युत दुर्घटना से लगभग 4 व्यक्तियों की जाने जा रही हैं। जो अपने आप में बहुत ही गंभीर मामला है। जहां पर 2015-16 में विद्युत दुर्घटनाओं से मरने वाले व्यक्तियों की संख्या 723 थी वही मात्र 5 साल बाद विद्युत दुर्घटनाओं से मरने वाले व्यक्तियों की संख्या में दो गुना बढोतरी हुई जिस पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है।
पिछले वित्तीय वर्ष का आकड़ा
विद्युत दुर्घटना का साल घातक विद्युत दुर्घटना मृतक व्यक्तियों की संख्या
2012-13 --1048 --570
2013---14--- 1204--- 611
2014-15--- 1185 ----629
2015-16 ---1352 ---723
2016-17--- 1824 ----958
2018-19---- 1073---- 1116
2022-23----1316 ----1428
Published on:
13 Jul 2023 05:17 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
