
Hello UPI
UPI के जरिये उपभोक्ता अब बोलकर भी भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने UPI (Unified Payments Interface) पर नया भुगतान फीचर पेश किया है। आपको बता दें कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में NPCI के उत्पाद हेलो यूपीआई को पेश किया।
इसमें ऐप फोन कॉल और इंटरनेट ऑफ थिंग्स उपकरणों के जरिये हिंदी और अंग्रेजी में बोलकर यूपीआई भुगतान किया जा सकता है।
एनपीसीआई ने कहा नए उत्पादों का मकसद समावेशी, लचीला और टिकाऊ डिजिटल भुगतान तंत्र बनाना है। इससे हर महीने 100 अरब यूपीआई लेनदेन का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। लांच के मौके पर इन्फोसिस के गैर-कार्यकारी निदेशक नंदन निलेकणी व एनपीसीआई के गैर-कार्यकारी चेयरमैन विश्वमोहन महापात्रा भी मौजूद रहे।
Published on:
07 Sept 2023 06:35 pm

