
Coronavirus Vaccine
केंद्र सरकार के 18+ नागरिकों को कोरोना की बूस्टर डोज फ्री में लगवाने की घोषणा के बाद राजधानी लखनऊ सहित पूरे यूपी में शुक्रवार 15 जुलाई से कोरोना की बूस्टर डोज फ्री में लगाई जाएगी। शहरी-ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 से 59 साल के लोगों को बूस्टर डोज मुफ्त में लगेगी। इसके लिए अस्पतालों में वैक्सीन भेज दी गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस वैक्सीन की डोज लेने के नियम में भी बदलाव कर दिया है। अब नियम में बदलाव होने पर तीसरी डोज छह माह के अंतर पर ही लग जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि, अभी तक सरकारी अस्पतालों में सिर्फ बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई जा रही थी, इसके लिए उनसे कोई पैसा नहीं लिया जा रहा था। अन्य लोगों को इसके लिए निजी सेंटर जाकर लगवाना पड़ता था और पैसे देना पड़ रहा था। जिस वजह से बूस्टर डोज का ग्राफ बेहद कम हो रहा था। अब शासन ने सरकारी अस्पतालों में सभी वयस्कों को मुफ्त में बूस्टर डोज लगाने का आदेश दिया है। जिले में करीब 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। जिस वैक्सीन (कोविशील्ड या कोवॉक्सिन) की दो डोज पहले लग चुकी हैं, उसी की तीसरी डोज भी लगाई जाएगी।
कोविड-19 बूस्टर डोज लगवाने के नियम बदले
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस वैक्सीन की डोज लेने के नियम में भी बदलाव कर दिया है। अभी तक तो कोविड—19 वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को नौ माह बाद बूस्टर डोज लगवाना पड़ता था पर अब नौ माह की अवधि को खत्म कर इसे कम कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आदेशनुसार, अब नियम में बदलाव होने पर तीसरी डोज छह माह के अंतर पर ही लग जाएगी। यह समय पूरा कर चुके लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए मैसेज भेजा जा रहा है।
केंद्र का ऐलान
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहाकि, अब 18 साल से अधिक आयु के नागरिकों को बूस्टर डोज फ्री में लगाया जाएगा। स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विट कर देश के लोगों के साथ ये जानकारी शेयर की है।
बूस्टर फ्री डोज पर सीएम योगी ने कहा
सीएम योगी ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में बूस्टर फ्री डोज योजना का शुभांरभ किया। उन्होंने कहा कि,पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन की डोज देने वाला भारत दुनिया भर में एक प्रमुख देश है। वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार ने चरणबद्ध तरीके से काम किया हैं। सीएम के अनुसार 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों को 104 फीसदी और 98.17 फीसदी ने दूसरी डोज ली है। सीएम ने कहा कि, 15 से 17 के आयु वर्ग के लोगों को शत प्रतिशत पहली और 90 फीसदी दूसरी डोज लगा दी गई है। भारत अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 75 दिन में 12 करोड़ 8 लाख 31 हजार 597 बूस्टर डोज देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
अभियान 30 सितंबर तक चलेगा
कोरोना वैक्सीनेशन के राज्य नोडल अफसर डॉ. अजय घई ने बताया कि, सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन की तीसरी डोज फ्री लगाई जाएगी। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।
यूपी के वैक्सीनेशन के आकंड़े
यूपी में अब तक कुल 34,37,01651 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। पहली डोज लगाने वालों की संख्या 17 करोड़ 59 लाख 1 हजार 447 है। दूसरी डोज लगाने वालों की संख्या 16 करोड़ 40 लाख 63 हजार 169 है। यूपी में 37 लाख 37 हजार 35 प्री-कॉशन डोज भी लगाई जा चुकी है।
बूस्टर डोज की पूर्व कीमत जानें
इसे पूर्व कोरोना की बूस्टर डोज के लिए कीमत अदा करनी पड़ती थी। केन्द्र सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए बूस्टर डोज की कीमत 386.25 रुपए तय कर रखी है। इसके अतिरिक्त, निजी अस्पताल 150 रुपए सर्विस चार्ज भी ले सकते हैं। इस तरह बूस्टर डोज के लिए कुल 536 रुपए शुल्क अदा करना पड़ता था। पर निजी अस्पताल कोविशील्ड के लिए 780 रुपए और कोवैक्सीन के लिए 1410 रुपए लिए जा रहे थे।
Updated on:
15 Jul 2022 01:08 pm
Published on:
15 Jul 2022 11:12 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
