
लखनऊ में डेंगू और मच्छरजनित बीमारियों को रोकने को प्रशासन तैयार
राजधानी लखनऊ में गरमियों में मच्छरों का जबरदस्त प्रकोप था। अब मानसून आ गया है और बारिश और मच्छरों से होने वाली बीमारी का खतरा बढ़ गया है। प्रदेश में बारिश होते ही डेंगू फिर पांव पसार सकता है। जनता की सुरक्षा के लिए लखनऊ जिला प्रशासन संचारी रोगों के खिलाफ पहली जुलाई से विशेष अभियान चला रहा है। यह अभियान 31 जुलाई तक जारी रहेगा। साथ ही 16 से 31 तक दस्त अभियान भी चलाया जाएगा। यह अभियान यूपी के साथ पूरे प्रदेश में चल रहा है। लखनऊ में मच्छरजनित बीमारियों के प्रति जागरूकता अभियान चल रहा है। मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए एंटीलार्वा का छिड़काव और फागिंग की जा रही है। साथ ही डेंगू-मलेरिया, चिकनगुनिया से बचाव के रास्ते बताए जा रहे हैं।
40 डिग्री तापमान में जिंदा मिले अंडे
पिछले माह जून में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, एडीज मच्छर (डेंगू फैलाने वाला) के अंडे 40 डिग्री से अधिक तापमान में भी नष्ट नहीं हुए हैं। परिस्थितियां अनुकूल होते ही इन अंडों से डेंगू के मच्छर पैदा हो जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने डेंगू रोधी अभियान को तेज करते हुए नगर निगमों, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को जमा कबाड़ को हटवाने के निर्देश दिए हैं। साल 2022 भी जनवरी से अब तक 127 मरीज मिल चुके हैं।
शहर से गांव तक अभियान
राजधानी लखनऊ में शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाया जा रहा है। एक जगह पर पानी जमा न होने दें। पक्की नालियां बनवाई जा रहीं हैं। तालाबों की सफाई कराई जा रही है। मच्छरों के खात्मे के लिए 29 जून को हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि तालाबों में मच्छरों के लार्वा को खत्म करने के लिए गम्बूजिया मछली छोड़ी जाएं। इस पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को मछलियां खरीदने के आदेश दिए गए हैं।
ये सावधानी बरतें
- पानी की टंकी को पूरी तरह से ढककर रखें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
- मच्छररोधी क्रीम लगाएं।
- घर के दरवाजे व खिड़कियों पर जाली लगाएं।
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपता है। छत, कूलर, बर्तन व खुले गड्ढे की जांच करें। भरे पानी को अवश्य निकाल दें।
- हर सप्ताह कूलर को खाली करके साफ कपड़े से पोंछे। कूलर को सुखाकर ही इस्तेमाल करें।
- जहां पानी एकत्रित हो, उसमें मिट्टी का तेल या डीजल डाल दें।
- बच्चों को घरों से बाहर नंगे पैर न जाने दें।
- बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह लें और जांच कराएं।
Published on:
15 Jul 2022 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
