8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का तीन दिन बाद पूर्वी यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather Updates यूपी मानसून चल रहा है। पर बारिश कहां है कुछ पता नहीं। यूपी जनता बारिश को लेकर परेशान है कि, यूपी में बारिश कब होगी। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि,जिस कम दबाव के क्षेत्र ने मानसूनी धारा बदल दी अब वह कमजोर पड़ रहा है। अब उन प्रदेशों बारिश कम हो जाएगी। और यूपी में बारिश शुरू हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Jul 2022, 5:02 PM IST

weather.jpg

Weather Updates यूपी मानसून चल रहा है। पर बारिश कहां है कुछ पता नहीं। यूपी जनता बारिश को लेकर परेशान है कि, यूपी में बारिश कब होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, मानसूनी हवाओं को दक्षिण में बने कम दबाव के क्षेत्रों ने खींच लिया। यही वजह थी कि, मानसूनी धारा यूपी से खिसक कर मध्य प्रदेश, राजस्थान की ओर केन्द्रित हो गई। जहां एक ओर यूपी में सूखे जैसे हालात हैं तो दूसरी ओर गुजरात, राजस्थान, एमपी में जबरदस्त बारिश हो रही है। वैसे तो मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि, सिर्फ तीन दिन के इंतजार के बाद पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश शुरू होने की पूरी संभावना है। पर पश्चिमी यूपी में मंगलवार को भारी बारिश हुई। और गुरुवार को भी पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश हुई।

यूपी में क्यों नहीं हो रही बारिश जानें

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह यूपी में बारिश न होने के राज का खुलाासा किया कि, यूपी में मानसूनी बरसात बंगाल की खाड़ी से उठने वाली नम हवाओं पर आधारित है। पूर्व से पश्चिम की ओर से बढ़ती इन हवाओं की मुख्य धारा जिधर से गुजरती है उन इलाकों में सामान्य से लेकर भारी बारिश होती है। इसी मानसूनी धारा को तकनीकी भाषा में ट्रफ लाइन कहा जाता है। यह जून के आखिर में अपने तय रास्ते पर यूपी की ओर आगे बढ़ी। इसी बीच उड़ीसा के दक्षिण और आन्ध्र प्रदेश के उत्तर में कम दबाव का जबरदस्त क्षेत्र बन गया। जिसने मानसूनी हवाओं को खींच लिया। इस वक्त उत्तर प्रदेश में बारिश के हालात हैं पर नमी और तापमान जरूरी होता है वह नहीं बन पा रहा है।

यह भी पढ़ें - Monsoon Update : आषाढ़ गया, अब क्या सावन भी बिना बदरा बीतेगा

बारिश की पूरी उम्मीद

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि,जिस कम दबाव के क्षेत्र ने मानसूनी धारा बदल दी अब वह कमजोर पड़ रहा है। अब उन प्रदेशों बारिश कम हो जाएगी। और यूपी में बारिश शुरू हो जाएगी। दो से तीन दिन में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू होने की पूरी उम्मीद है। यदि बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी मिलती है तो लखनऊ और आगे तक के जिलों में इसका असर दिखाई पड़ेगा।

एक हफ्ते तक आसार नहीं

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में मानसून की सामान्य बारिश होने के अभी करीब एक हफ्ते तक आसार नहीं हैं। कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Mausam Vibhag alert : मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 9-12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

यूपी सिर्फ 35 फीसदी बारिश

यूपी में अब तक सिर्फ 35.08 प्रतिशत बारिश हुई। मानसून ने यूपी में सोनभद्र में 29 जून को दस्तक दी थी। पर आज 14 जुलाई बीत गया है। 48 जिलों में बारिश के औसत को देखा जाए तो सामान्य से 40 प्रतिशत से भी कम और 20 जिलों में कम बारिश यानी 40 से 60 प्रतिशत के बीच बारिश हुई है। पूरे प्रदेश में अब तक महज 28 फीसदी ही धान की रोपाई व बोआई हो सकी है।