2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संक्रमित महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, कोविड अस्पताल में भर्ती होने की जगह किया खुद को होम आइसोलेट

राजधानी लखनऊ में कोरोना (Covid-19) से संक्रमित महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद प्रसूता ने अस्पताल प्रशासन से अपने संक्रमित होने के बाद भी खुद को होम आइसोलेट करने की बात कही

less than 1 minute read
Google source verification
संक्रमित महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, कोविड अस्पताल में भर्ती होने की जगह किया खुद को होम आइसोलेट

संक्रमित महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, कोविड अस्पताल में भर्ती होने की जगह किया खुद को होम आइसोलेट

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में कोरोना (Covid-19) से संक्रमित महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद प्रसूता ने अस्पताल प्रशासन से अपने संक्रमित होने के बाद भी खुद को होम आइसोलेट करने की बात कही। प्रसूता ने कोविड अस्पताल में भर्ती होने से मना कर दिया। वहीं, अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक अन्य महिला भी संक्रमित पाई गई।

होम आइसोलेशन में रहने की बात

लखनऊ के झलकारीबाई अस्पताल में शनिवार को एक संक्रमित महिला ने स्वस्थ्य जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। कोरोना वायरस की जांच कराने के बाद उसकी डिलीवरी कराई गई थी। जांच के 24 घंटे बाद महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई। हालांकि, बच्चों को जन्म देने बाद महिला ने होम आइसोलेशन की बात कही। उसने कोविड अस्पताल में भर्ती होने से मना कर दिया। अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुधा वर्मा ने कहा कि उन्होंने इस बात की जानकारी सीएमओ कार्यालय भेज दी।

साथ ही उन्होंने बताया कि अस्पताल में तेलिबाग से सीजेरियन के लिए भर्ती होने आई एक अन्य गर्भवती की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव निकली है। सोमवार को सुबह जांच कराने गर्भवती का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। जिसके बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। मरीज को अब कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर शुरू होगी चेहरा पहचान प्रणाली, हवाई यात्रा में बोर्डिंग पास ही बनेगा यात्री का चेहरा