31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Covid Vaccination: यूपी में कोविड टीकाकरण 11 करोड़ पार, बना एक और रिकॉर्ड

UP Covid Vaccination: कोरोना वैक्सीन के मामले में दूसरे राज्यों का पीछे करते हुए यूपी ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कायम किया है। यह आंकड़ा पार करने वाला यूपी देश का एकमात्र राज्य है। राज्य सरकार के अनुसार यूपी में विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 36 हजार 516 सैम्पल की टेस्टिंग में 67 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahima Soni

•

Updated: 5 Oct 2021, 3:47 PM IST

UP Covid Vaccination: यूपी में कोविड टीकाकरण 11 करोड़ पार, बना एक और रिकॉर्ड

UP Covid Vaccination: यूपी में कोविड टीकाकरण 11 करोड़ पार, बना एक और रिकॉर्ड

लखनऊ.UP Covid Vaccination: कोरोना वैक्सीन के मामले में दूसरे राज्यों का पीछे करते हुए यूपी ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कायम किया है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल कई राज्यों से आगे चलकर यूपी ने 11 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी है। यह आंकड़ा पार करने वाला यूपी देश का एकमात्र राज्य है। राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार 03 अगस्त को 05 करोड़ डोज पूरा करने के बाद अगले 63 दिनों में 06 करोड़ और वैक्सीन डोज दी गई। जबकि टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत में पहले एक करोड़ टीके लगाने में करीब 100 दिन लगे थे।

टीकाकरण की देशव्यापी स्थिति को देखें तो यूपी पहले पायदान पर बना हुआ है। दूसरे स्थान पर 08.40 करोड़ डोज लगाकर महाराष्ट्र है, जबकि मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल, क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन की ताजा स्थिति के अनुसार 18 वर्ष से अधिक उम्र के 15 करोड़ 04 लाख लोगों को टीका लगाया जाना है, खबर लिखे जाने तक इसमें से 60 फीसदी से अधिक (08 करोड़ 82 लाख से अधिक) लोगों ने टीके की पहली डोज ले ली है, जबकि 02 करोड़ 21 लाख से अधिक लोगों को दोनों डोज लग चुकी है।

यह भी पढ़ें- डीएम ने सरकारी अस्पताल में लाइन में खड़े होकर बनवाया ओपीडी का पर्चा, ऐसी क्या थी वजह

राज्य सरकार के अनुसार यूपी में विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 36 हजार 516 सैम्पल की टेस्टिंग में 67 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। लखनऊ में 08, झांसी में 02 नए संक्रमित मिले, जबकि प्रयागराज, अंबेडकर नगर, जौनपुर, फरूर्खाबाद, बाराबंकी और मैनपुरी में एक-एक व्यक्ति के कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 17 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 158 रह गई है। अब तक 16 लाख 86 हजार 821 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। ताजा स्थिति के मुताबिक अमेठी, अमरोहा, बागपत, बलिया, बलरामपुर, भदोही, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महोबा, मऊ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सीतापुर, वाराणसी और उन्नाव जिलों में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

ऐसे बनता गया रिकॉर्ड

02 करोड़- 06 जून

03 करोड़- 26 जून

04 करोड़ - 17 जुलाई

05 करोड़- 03 अगस्त

06 करोड़- 17 अगस्त

07 करोड़- 29 अगस्त

08 करोड़- 07 सितंबर

09 करोड़- 15 सितंबर

10 करोड़- 25 सितंबर

11 करोड़- 04 अक्टूबर

सर्वाधिक टीकाकरण वाले शीर्ष 05 राज्य





























राज्यटीकाकरण
उत्तर प्रदेश11.04 करोड़
महाराष्ट्र08.40 करोड़
मध्य प्रदेश06.42 करोड़
गुजरात06.19 करोड़
पश्चिम बंगाल05.92 करोड़

यह भी पढ़ें-इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वृद्धाश्रम से वृद्ध दंपति को निकाले जाने पर रोक लगाई

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश