31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीएम ने सरकारी अस्पताल में लाइन में खड़े होकर बनवाया ओपीडी का पर्चा, ऐसी क्या थी वजह

ओपीडी का पर्चा बनवाने के बाद डीएम आंखों के चेकअप के लिए नेत्र विभाग के बाहर बैठकर डॉक्टर का इंतजार करते रहे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 5 Oct 2021, 3:06 PM IST

डीएम ने सरकारी अस्पताल में लाइन में खड़े होकर बनवाया ओपीडी का पर्चा, ऐसी क्या थी वजह

डीएम ने सरकारी अस्पताल में लाइन में खड़े होकर बनवाया ओपीडी का पर्चा, ऐसी क्या थी वजह

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. कानपुर में नवांगतुक जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर (DM Vishakh Ji Ayyar) ने मंगलवार सुबह उर्सला अस्पताल (Ursala Hospital Kanpur) का रियलिटी चेक (Reality Check Ursala) किया। आम आदमी की तरह सुबह आठ बजे डीएम (IAS Vishakh Ji Ayyar) उर्सला पहुंचे और लाइन में खड़े होकर ओपीडी (Ursala OPD) का पर्चा बनवाया। इसके बाद अपनी आंखों के चेकअप के लिए नेत्र विभाग के बाहर बैठकर डॉक्टर का इंतजार करते रहे, लेकिन वहां तैनात डॉक्टर आरपी शाक्य और डॉ. एमएस लाल 45 मिनट गुजरने के बावजूद नहीं पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के सरकारी अस्पताल में मरीजों के इलाज की हकीकत देखी तो दंग रह गए।

अकेले ही पूरे अस्पताल का घूम घूमकर निरीक्षण करने के बाद डीएम ने अस्पताल के स्टाफ से बातचीत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने देखा कि कई विभागों के बाहर मरीजों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी। मरीजों के रजिस्ट्रेशन के लिए बने 4 में से 2 ही काउंटर ही संचालित मिले। डीएम ने बताया कि अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सफाई नहीं मिली। कहा कि अस्पताल में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों का आना शुरू हो जाता है। बावजूद पौने 9 बजे तक भी सफाई कार्य पूरी तरह से नहीं किया गया।

डीएम ने यहां वार्डों का भी निरीक्षण किया, लेकिन वहां भी स्थितियां ठीक नहीं मिलीं। डीएम ने अस्पताल से ही उर्सला डायरेक्टर डॉ. किरन सचान को फोन किया और सभी अव्यवस्थाओं के बारे में बताया। डीएम ने साफ-सफाई और डॉक्टर के समय से ओपीडी में मौजूद न होने के लिए जवाब मांगा है। नाराजगी जताते हुए कड़े निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए।