6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Covid Vaccination for Children: आज से 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू, अब तक 3 लाख पंजीकृत, जाने प्रक्रिया

Covid-19 Vaccination for 15-18 Year Old- देशभर में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण सोमवार तीन जनवरी से शुरू हो रहा है।वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत एक जनवरी से हो चुकी है। अभिभावक कोविन पोर्टल पर अपने बच्चों के लिए स्लॉट बुक कर सकते है।

2 min read
Google source verification
Covid Vaccination for Children Begins Know Cowin Registration Process

Covid Vaccination for Children Begins Know Cowin Registration Process

लखनऊ.Covid-19 Vaccination for 15-18 Year Old. देशभर में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण सोमवार तीन जनवरी से शुरू हो रहा है।वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत एक जनवरी से हो चुकी है। अभिभावक कोविन पोर्टल (coWin) पर अपने बच्चों के लिए स्लॉट बुक कर सकते है। फिलहाल 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए कोवैक्सीन टीके का ही विकल्प उपलब्ध होगा। वैक्सीनेशन की पहली और दूसरी डोज के बीच 28 दिनों का अंतर होगा।वैक्सीनेशन के लिए ऑनसाइट पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है।

सरकार ने जारी की गाइडलाइन

बच्चों के लिए वैक्सीनेशन को लेकर सरकार ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार, वह बच्चे जिनका जन्म 2007 या उससे पहले हुआ है, वह टीकाकरण के लिए पात्र होंगे। लाभार्थी कोविन ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह सुविधा सभी पात्र नागरिकों के लिए ही उपलब्ध है। ऐसे लाभार्थियों के लिए वैक्सीन का विकल्प केवल केवैक्सीन ही होगा क्योंकि 15 से 17 साल के आयु वर्ग के लिए आपात उपयोग के लिए सूचीबद्ध टीका केवल यही है।

यह भी पढ़ें: 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को लगेगी वैक्सीन, एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू, कोविन पर बुक करें स्लॉट

राजधानी में 3 लाख से अधिक बच्चे टीकाकरण के लिए चिन्हित

उत्तर प्रदेश में करीब 31 अस्पतालों को बच्चों के टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है, जिसमें शहरी और ग्रामीण दोनों शामिल हैं। राजधानी लखनऊ में बलरामपुर अस्पताल, पीजीआई, सिविल, रानी लक्ष्मीबाई, लोकबंधु, ठाकुरगंज टीबी हॉस्पिटल, केजीएमयू, डफरिन, लोहिया समेत अन्य अस्पतालों को टीकाकरण की सुविधा देने के लिए शामिल किया गया है। इसके अलावा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी बच्चों को टीका लगेगा। लखनऊ में करीब तीन लाख और कानपुर से साढ़े तीन लाख बच्चों को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Covid 19 vaccination registration for children: बच्चों को कोरोना टीका लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन

कोविन पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन

- कोविन वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

- रजिस्ट्रेशन के वक्त आपको बच्चे का नाम, उम्र समेत सहित सभी जानकारियां देनी होंगी।

- कंफर्मेशन के लिए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे पिन कोड के लिए डालना होगा।

- ओटीपी नंबर डालने के बाद आपके सामने वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट आ जाएगी।

- इसके बाद आप अपनी तारीख और समय के साथ अपना वैक्सीनेशन स्लॉट बुक कर सकते हैं।