8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, सीआरपीएफ के जवान की मौत

मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामपाल यादव ने बताया कि  घटना की जानकारी विक्रम से हो पाई वह बिजनौर में प्राइवेट नौकरी करता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sudhir Kumar

•

Updated: 30 Oct 2016, 9:17 AM IST

accident

accident on ratanpur road

लखनऊ. राजधानी के मोहनलागंज थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक सीआरपीएफ के जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाइक सवार हेड कांस्टेबल सनद पुत्र चंन्द्र भूषण निवासी बिजनौर मूलपता श्रावस्ती, विक्रम, शुभम निवासी जयप्रकाश निवासी कृतिखेड़ा, मैनपुरी हालपता बिजैनार अपने निजी कार्य के लिए कैम्प से निकले थे। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिसमें तीनों गम्मीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ पुलिस को सौंप दिया।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ट्रामा टू में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सीआरपीएफ कैम्प में तैनात हेडकांस्टेबल सनद (28) की मौैत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामपाल यादव ने बताया कि घटना की जानकारी विक्रम से हो पाई वह बिजनौर में प्राइवेट नौकरी करता है। शुभम के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात है। वहीं विक्रम की हालत गम्भीर बनी हुई है। जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।