
बहू ने रोटी में जहर मिलाकर सास की ली जान। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज
Daughter in Law Kills Mother: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के मोहान रोड स्थित इब्राहिमगंज गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां मनोज रावत की पत्नी शालिनी पर आरोप है कि उसने अपनी सास शांति देवी (65) को जहरीली रोटी खिलाकर मौत के घाट उतार दिया।
पूछताछ में सामने आया कि शालिनी का अपने भांजे करन के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि उसी के कहने पर उसने सास को रास्ते से हटाने की साजिश रची और खाने में जहर मिलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
DCP पश्चिम कमलेश दीक्षित के अनुसार, जिला प्रशासन की अनुमति से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मृतका के बेटे मनोज रावत ने बताया कि 5 अप्रैल की रात खाना खाने के कुछ समय बाद उनकी मां की तबीयत अचानक खराब हो गई। बताया जा रहा है जहर की रोटी खाने के बाद शालिनी की सास तड़तपती रही। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां अगले दिन उनकी मौत हो गई। इसके बाद जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
9 अप्रैल को मामला तब सामने आया, जब करन ने बताया कि शालिनी ने कीटनाशक दवा मंगवाई थी। संदेह होने पर परिवार ने घर की तलाशी ली, जहां मौरंग के ढेर में छिपी जहर की शीशी और आधी रोटी बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ में शालिनी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
मनोज रावत का आरोप है कि शालिनी पूरे परिवार को खत्म कर संपत्ति पर कब्जा करना चाहती थी, ताकि अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू कर सके। यह भी आरोप है कि उसने पहले चाय में जहर मिलाकर सास को मारने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय शांति देवी ने चाय नहीं पी थी।
इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक, फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। जहर मिली रोटी को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
गांव के प्रधान शकील ने शालिनी को भरोसे में लेकर उससे पूछताछ की। इस दौरान शालिनी ने पूरी घटना कबूल कर ली। प्रधान ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अब वीडियो की जांच कर रही है और उसे केस डायरी में शामिल किया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित विषय:
Published on:
11 Apr 2026 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
