Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदमखोर तेंदुए का डेथ वारंट जारी, गांव में शार्प शूटर तैनात

Orders to kill leopard:आदमखोर तेंदुए का वन विभाग ने डेथ वारंट जारी कर दिया है। बीते दिनों इस तेंदुए ने तीन साल के बच्चे को अपना निवाला बना लिया था। ये तेंदुए पूरे इलाके में दहशत का पर्याय बन चुका है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Oct 01, 2024

Orders have been issued to kill the man-eating leopard in Tehri, Uttarakhand

उत्तराखंड के टिहरी में आदमखोर तेंदुए को मारने के आदेश जारी हुए हैं

Orders to kill leopard:तेंदुए के भय से टिहरी जिले के हिंदाव पट्टी में दहशत का माहौल व्याप्त है। बीते रविवार शाम पुर्वाल गांव में एक तीन वर्षीय बच्चे को इस तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया था। उस घटना के बाद से लोगों में दहशत है। शाम ढलते ही लोग खुद को घरों में कैद करने को विवश हैं। बच्चों का स्कूल जाना भी दूभर हो गया है। तेंदुए के आतंक से लोगों में आक्रोश का माहौल भी है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग ने तेंदुए को मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। गांव में दो शिकारी तैनात कर दिए हैं। वन विभाग ने तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने के लिए आठ ट्रैप कैमरे और दो पिंजरे भी लगाए हैं।

बच्चों को अकेले नहीं छोड़ने की अपील

खूंखार तेंदुआ बीते रविवार शाम पुर्वाल गांव में घर के आंगन में खेल रहे तीन वर्ष के मासूम राज को उठाकर ले गया था। खोजबीन के बाद राज का शव घर से सौ मीटर दूर झड़ियों में मिला था। डीएफओ पुनीत तोमर के मुताबिक सोमवार को तेंदुए को मारने के आदेश मिल चुके हैं, जिसके बाद शिकार जॉय हुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को गांव में तैनात कर दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को अकेले नहीं छोड़ने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:- विदेशों में साइबर ठगों को बेच दिए 20 हजार सिम कार्ड, हैरान कर देगा मामला

मां का रो-रोकर बुरा हाल हुआ

तेंदुए का शिकार बने राज की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राज की मौत से उसकी मां कुसुम लता और नानी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कुसुम बीते 22 सितंबर को ही कुछ दिन के लिए मायके गई हुई है। उसी दरमियान तेंदुए ने उसके तीन साल के बेटे को अपना निवाला बना लिया था। अब कुसुम अपने बेटे को याद कर रो रही है। तेंदुए ने एक झटके में उसकी खुशियां छीन लीं।। कुसुम का पति दूसरे शहर में होटल में नौकरी करता है। उन्हें घटना की सूचना दे दी है।