30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाकी वर्दी नहीं पहनेगी यूपी पुलिस, इस नई यूनिफार्म में कारपोरेट कर्मचारियों की तरह करेगी ड्यूटी

खाकी में दिखने वाली पुलिस कारपोरेट कर्मचारियों की तरह दिखाई देगी...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Oct 23, 2019

खाकी वर्दी नहीं पहनेगी यूपी पुलिस, इस नई यूनिफार्म में कारपोरेट कर्मचारियों की तरह करेगी ड्यूटी

खाकी वर्दी नहीं पहनेगी यूपी पुलिस, इस नई यूनिफार्म में कारपोरेट कर्मचारियों की तरह करेगी ड्यूटी

लखनऊ. डिफेंस एक्सपो (Defence Expo 2020) में यूपी पुलिस सूट-बूट में नजर आएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। करीब 500 पुलिसकर्मी सूट-बूट में एक्सपोर्ट स्थल पर तैनात रहेंगे। इसके लिए 500 टाई, ब्लेजर और पेंट खरीदे जा रहे हैं। इसी तरह ट्रैफिक पुलिस भी डिफेंस एक्सपो में ड्रोन, सर्च लाइट और फॉग लाइट से लैस रहेगी। एसएसपी ने इसका प्रस्ताव यूपीडा को भेजा है। जिस पर सहमति बन गई है।


डिफेंस एक्सपो में दिखेगी स्मार्ट पुलिस

राजधानी में 5 से 8 फरवरी 2020 को डिफेंस एक्सपो (UP Defence Expo) होना है। इसमें दुनियाभर के तमाम देशों के प्रतिनिधि और सैन्य क्षेत्र की कंपनियां शामिल हो रही हैं। दुनिया में लखनऊ और यूपी की छवि अच्छी दिखे, इसके लिए पुलिस को स्मार्ट बनाने की तैयारी है। खाकी में दिखने वाली पुलिस चार दिनों तक कारपोरेट कर्मचारियों की तरह दिखाई देगी। फिलहाल 500 पुलिसकर्मियों को सूट-बूट पहनाने की योजना है। डिफेंस एक्सपो स्थल वृंदावन योजना के अलावा इन्हें इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान और अन्य स्थानों पर तैनात किया जाएगा। सूट-बूट पर लगभग 31.50 लाख रुपए के खर्च का प्रस्ताव है।


पुलिस को मिलेंगे यह सामान

डिफेंस एक्सपो (Defence Expo) में पुलिसकर्मियों को रेनकोट, विंड चिटर और ट्रैफिक जैकेट भी मिलेंगे। ट्रैफिक जैकेट यातायात सिपाहियों को दिए जाएंगे। जबकि रेनकोट और विंड चिटर सभी को मिलेगा। इसके लिए 1000 रेनकोट, 4000 विंड चिटर और 500 ट्रैफिक जैकेट खरीदी जा रही है। यातायात और यूपी पुलिस को डिफेंस एक्सपो में नया परिचय पत्र मिलेगा। ड्यूटी कार्ड, बुकलेट और परिचय पत्र के बनवाने पर करीब पांच लाख का खर्च आएगा, यूपी पुलिस ने इसके लिए राज्य सरकार से बजट मांगा है। डिफेंस एक्सपो में तैनात ट्रैफिक और यूपी पुलिस को 500 फाग टॉर्च, 100 सर्च लाइट, 1000 ट्रैफिक टार्च और 2 ड्रोन भी दिए जाएंगे। 100 स्थानों पर फ्लेक्सी बोर्ड और मानचित्र लगाए जाएंगे। इस पर 56.33 लाख रूपए खर्च किया जाएगा।


नगर निगम भी खरीदेगी सामान

नगर निगम डिफेंस एक्सपो में साफ-सफाई के बहाने अपनी संसाधनों की कमी दूर करने जा रहा है। डिफेंस एक्सपो (Defence Expo UP) में साफ सफाई और कूड़ा उठाने के लिए वह बड़े पैमाने पर मशीनें खरीदने जा रहा है। 6 नई स्वीपिंग मशीनें भी खरीदी जाएंगी। जबकि निगम के पास पहले से चार मशीनें मौजूद हैं। नगर निगम ने इसके लिए सरकार से 68.95 करोड़ रुपए मांगा है। डिफेंस एक्सपो के दौरान शहर के साफ सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। अब नगर निगम ने इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। एक्सपो स्थल की सफाई के लिए नगर निगम ने 8.68 करोड़ रुपए के खर्च का प्रस्ताव बनाया है।


डिफेंस एक्सपो की तैयारी

वहीं एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक डिफेंस एक्सपो (UP POlice in Defence Expo) में पुलिसकर्मी सूट-बूट और टाइ में दिखेंगे। इसके लिए टाई और ब्लेजर खरीदे जा रहे हैं। ट्रैफिक के लिए भी नए उपकरण खरीदे जा रहे हैं। इसका इस्तेमाल एक्सपो के बाद भी हो सकेगा। वहीं नगर निगम के एक अफसर ने बताया कि डिफेंस एक्सपो में दुनिया के तमाम देशों के अधिकारी और कंपनी आ रही है इसके लिए शहर को चमकाना जरूरी है। इसीलिए उपकरण खरीदे जा रहे हैं। इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। पैसा मिलते ही मशीनें आ जाएंगी। उपकरणों का इस्तेमाल बाद में भी हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे के घर पुलिस की छापेमारी, मिले विदेशी हथियार, यहां मिली अब्बास की लोकेशन