6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संसद सुरक्षा चूक: सागर के घर में बिजली-पानी कटा, घर छोड़ने की मिली चेतावनी

आरोपी सागर के एक गलत कदम की वजह से परेशान परिवार, जल्द ही छिन्न जाएंगी छत, नहीं मिलेगा कोई काम, भुखमरी के हालात होंगे सामने।  

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Dec 17, 2023

जिल्लत की जिंदगी जीने से बेहतर जहर खा लूं

जिल्लत की जिंदगी जीने से बेहतर जहर खा लूं

सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर संसद भवन में प्रवेश कर दर्शक दीर्घा से कूदने और सदन में हंगामा के आरोपी सागर शर्मा के परिवार पर दिक्कतों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब उनके सिर से छत जाने का खतरा बना है, जिस किराये के मकान में उसकी मां, बहन और पिता रहते हैं। उसके मकान मालिक ने शनिवार को उनकी बिजली, पानी काट दिया है और घर जल्द छोड़ने की चेतावनी दी है, जिससे उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घर आ सकता है आरोपी

उधर शनिवार को यह भी चर्चा रही कि देर रात दिल्ली पुलिस और विशेष जांच एजेंसी आरोपित सागर शर्मा को अपने साथ उसके घर लाकर मौके पर जांच कर सकती है।

माँ और बहन ने अँधेरे कमरे में काटा दिन
शनिवार को आरोपित सागर की मां और बहन ने अपने अंधेरे कमरे में दिन काटा, जबकि पिता रोशन लाल शर्मा पत्नी और बेटी से आवश्यक कार्य बताकर घर बाहर चले गए और देर शाम तक वापस नहीं लौटे।

माँ और बहन को सुनने पड़ते है पड़ोसियों ताने, नहीं आई पुलिस

आरोपित सागर शर्मा के गलत काम की वजह से परेशान मां रानी शर्मा लोगों की बातों को सुन सुनकर बहुत परेशान हैं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई है। अंधेरे कमरे में पड़े लकड़ी के तख्त पर लेटी आरोपित की मां रानी फफक कर रोने लगती हैं, तो बहन माही मां को यह कह ढांढस बंधाती रही कि परेशान न हो भगवान सब ठीक करेंगे। आरोपी के परिजनों और पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार को कोई भी जांच एजेंसी और स्थानीय पुलिस उनके घर पर नहीं आई और न ही कोई पूछताछ की।

सागर ने एक खास किस्म का पहना था जूता

सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियां शनिवार देर रात आरोपी सागर शर्मा को दिल्ली से लखनऊ लाकर गहन छानबीन कर सकती है। आरोपित ने घटना के वक्त जिस विशेष जूते को पहन रखा था, वह कहां से बनवाए गए थे। किन-किन लोगों के संपर्क में रहता था और उसके संपर्क कैसे लोगों से थे। इन तमाम बिंदुओं पर जांच एजेंसियां छानबीन करेंगी और संसद भवन में हुए घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास करेंगी।

जिल्लत की जिंदगी जीने से बेहतर जहर खा लूं : माँ

आरोपी सागर शर्मा की बीमार मां रानी शर्मा ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। ऐसे हालात पैदा हो गए है कि अब जीने की इच्छा खत्म हो गयी है। अब तो ऊपर वाले से बस एक ही प्रार्थना है कि भगवान मुझे मौत दे। मासूम बेटी का मुंह देखना पड़ रहा है, नहीं तो जहर खा लेती। ऐसी जिल्लत की जिंदगी से बेहतर है मर जाना।

मेरा बेटा देशद्रोही नहीं, मीडिया की बातों से मन खिन्न : माँ रानी

मीडिया पर फैली खबरों और झूठी अफवाहों से मेरा मन खिन्न हो गया है। बेटे ने तनिक भी बताया होता तो मैं उसे ऐसे रास्ते पर कतई न जाने देती। वह घर में सरदार भगत सिंह की बातें तो करता था, लेकिन मुझे नहीं मालूम था कि वो ऐसी हरकत कर देगा, जिससे घर वालों का जीना दूभर हो जाएगा, लेकिन मेरा बेटा देशद्रोही नहीं हो सकता है, बल्कि वह देश भक्त है। उसके अंदर देशभक्ति कूट- कूटकर भरी है। वह अमर शहीद सरदार भगत सिंह का अनुयायी है और उनके रास्ते पर चलता था। वह देश की गरीबी और बेरोजगारी को लेकर चिंतित रहता था।

मकान मालिक ने दिया मकान खाली करने का अल्टीमेटम

आरोपित सागर शर्मा के परिजनों को उसके मकान मालिक गोकुल वर्मा ने शनिवार को मकान खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। मकान मालिक के अल्टीमेटम से परेशान आरोपी के परिजनों ने इस बात को न छापने की शर्त पर बताया कि ऐसी स्थित में इस कड़ाके की ठंड में हम कहां जाएं। कौन देगा हम लोगों को अपने घर में शरण। यही सब बातें सोच-सोचकर पूरा घर परेशान है।

यह भी पढ़े : Video: महिला के घर सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस, देखिए फिर क्या हुआ

मकान मालिक बीच-बीच में कमरे की बिजली काट देता है, जिसके चलते घर में अंधेरा हो जाता है। काम धाम करने में भी दिक्कत आने लगी, जिससे भी बात करो वह मदद करने के बजाय आरोपित बेटे की ही बात छेड़ देता है। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें और क्या न करें।