सूत्रों के मुताबिक अगर महागठबंधन करती है तो उसके हिस्से में 10-15 के बीच ही सीटें आएंगी। ऐसे में कांग्रेस अपने मजबूत कैंडिडेट्स को उतारने के मूड में है। कांग्रेस यूपी में सोनिया, राहुल के अलावा आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद, प्रमोद तिवारी, सलमान खुर्शीद, प्रकाश जायसवाल, पीएल पुनिया, इमरान मसूद, रानी रत्ना सिंह, अन्नु टंडन जैसे चेहरों को टिकट दिया जा सकता है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर खुद भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।