15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ 36 नये डेंगू के मरीज 8 को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम अलर्ट

लखनऊ में डेंगू से एक की मौत , 8 को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम अलर्ट।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Nov 01, 2023

 36 नये मरीज मिले, मिली नोटिस

36 नये मरीज मिले, मिली नोटिस

लखनऊ में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि 36 नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गयी। बसखारी अम्बेडकर नगर की निवासी संगीता यादव को परिजनों 25 अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी दमतोड़ दिया। पति रमेश यादव ने बताया कि पहले वह अपने गांव के डॉक्टर को दिखाया गया तो रिपोर्ट में डेंगू होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया था।

इन जगहों से 36 नये मरीज मिले, मिली नोटिस

जिन 36 नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गयी, इनमें चन्दरनगर, सरोजनी नगर, इन्दिरानगर और चिनहट में पांच-पांच मरीज रहने वाले हैं। इसी प्रकार अलीगंज-4, ऐशबाग - 2, मोहनलालगंज-1, एनके रोड-3, रेडक्रास -3 और सिटी स्टेशन निकट सिल्वर जुबली क्षेत्र के तीन मरीज रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1287 घरों एवं आस-पास मच्छर जनित स्थितियों के सर्वेक्षण में आठ घरों में मच्छर जनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी की गयी।

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम कर रहा फागिंग

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमों ने बॉस मण्डी चौराहा, अशोक नगर, एफ-ब्लाक राजाजीपुरम इन फर्न्ट आफ सीएमएस स्कूल कैम्पस-3, उसमान इन्क्लेव वार्ड लाला लाजपत राय नियर संगम चौराहा, प्राथमिक विद्यालय बड़ा भरवारा, धनुधा खेड़ा बालखण्डी मार्ग आरडीएसओ, जोन-6 नगर निगम आफिस, कोहिनूर अपार्टमेन्ट प्रधान मार्केट देवा रोड, सालेह नगर तिराहा नियर पिंक बूथ के आस-पास लार्वारोधी रसायन एवं फागिंग करायी गयी।--