29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाढ़ का कहर भले कम हो, लेकिन योगी सरकार की राहत मुहिम जारी: 11 जिलों में 15,523 लोगों को मिली सहायता

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का प्रभाव कम होता नजर आ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राहत कार्य लगातार जारी है। प्रदेश के 11 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाई जा रही है.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 19 Aug 2024, 10:47 PM IST

Flood Relief

Flood Relief

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर अब पहले से कम हो गया है, लेकिन प्रदेश सरकार की राहत कार्यवाही पूरी तरह से सक्रिय है। वर्तमान में प्रदेश के 11 जिले, जिनमें बांदा, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, देवरिया, फर्रुखाबाद, गोरखपुर, गोंडा और सीतापुर शामिल हैं, बाढ़ से प्रभावित हैं। इन जिलों में 15,523 लोगों को रविवार को राहत सहायता प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें: लखनऊ मंडल में 19 से 25 तक बारिश, उमस और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए किन जिलों में रहें सतर्क

राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि 133 गांवों और 12 कटान वाले गांवों में करीब 89,888 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें से 15,523 लोगों को राहत सामग्री और सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अलावा 2735 लोगों को खाद्यान्न पैकेट और 100 लोगों को लंच पैकेट वितरित किए गए।

राहत आयुक्त की रिपोर्ट: बाढ़ प्रभावित इलाकों में 615 मेडिकल टीम सक्रिय, 713 बाढ़ शरणालय स्थापित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जब तक एक भी गांव बाढ़ से प्रभावित रहेगा, राहत कार्य जारी रहेंगे। प्रभावित इलाकों में 341 नाव और मोटर बोट की सहायता से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, बाढ़ के कारण प्रभावित मवेशियों के लिए भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। राहत कार्य के दौरान 615 मेडिकल टीमों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इन इलाकों में बीमारियों की रोकथाम के लिए क्लोरीन टैबलेट्स और ओआरएस के पैकेट्स भी वितरित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में झमाझम बारिश से तालाब बनीं सड़कें, अगले 4 दिनों के लिए मौसम विभाग का Yellow Alert जारी