26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर इस मां की ममता देख पसीज गया डीजीपी का दिल, दिया ये बड़ा आदेश

झांसी कोतवाली में तैनात महिला सिपाही का उनके गृह जनपद आगरा में ट्रांसफर के आदेश दे दिये हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 28 Oct 2018, 3:39 PM IST

woman constable

सोशल मीडिया पर इस मां की ममता देख पसीज गया डीजीपी का दिल, दिया ये बड़ा आदेश

लखनऊ. डेस्क पर 6 माह की बच्ची को सुलाकर मुस्तैदी से ड्युटी निभाने वाली सिपाही अर्चना सिंह की वायरल होती तस्वीर पर डीजीपी ओपी सिंह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अर्चना का ट्रांसफर उनके गृह जनपद आगरा में करने के आदेश दिये हैं। रविवार को डीजीपी ने ट्वीट करते हुए बताया कि झांसी कोतवाली में तैनात महिला सिपाही अर्चना से बातचीत के बाद उनके गृह जनपद आगरा में ट्रांसफर का आदेश दे दिया है। ट्वीट में डीजीपी ने हर पुलिस लाइन में क्रेच (शिशु गृह) के स्थापना की जरूरत भी बताई।

सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस की एक महिला सिपाही की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें सिपाही अर्चना सिंह अपने ऑफिस में काम कर रही हैं। पास ही में उनका 6 महीने का बच्चा सोया हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग 'मदरकॉप' का खिताब देते हुए अर्चना की खूब तारीफ कर रहे हैं। डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने अर्चना को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। कोतवाल उमेश चंद्र त्रिपाठी ने अर्चना की परीक्षा केंद्र से ड्यूटी हटाकर कोतवाली के रिशेप्शन पर लगा दी है। अब डीजीपी के आदेश के बाद अर्चना काफी खुश हैं।

ट्रांसफर के लिए किया था आवेदन
झांसी में अर्चना के साथ कोई और नहीं है, इसलिए वह अनिका को अपने साथ ही ड्यूटी पर ले जाती हैं। उनके पति गुड़गांव में एक प्राइवेट नौकरे करते हैं। एक और बड़ी बेटी है, जो कानपुर में दादा-दादी के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। अर्चना अपना ट्रांसफर अपने गृह जनपद आगरा में करवाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने बीते अगस्त महीने में आवेदन भी किया था। अर्चना बताती हैं कि उनके माता-पिता आगरा में रहते हैं, इसलिये वह अपने गृह जनपद में तैनाती चाहती हैं। कहा कि वहां बच्ची की देखभाल हो सकेगी और वह अच्छे से अपनी ड्यूटी भी कर सकेंगी। अर्चना ने बताया कि पिछले महीने ही उन्होंने 6 माह की लीव पूरी होने के बाद ही वह ड्यूटी ज्वॉइन की है।

हर वक्त ड्यूटी को तैयार रहती हैं अर्चना
पुलिस की नौकरी का जिक्र करते हुए अर्चना कहती हैं कि वैसे तो हमें हर वक्त ड्यूटी के लिये तैयार रहना होता है, लेकिन स्टाफ के सपोर्ट के कारण नौकरी के घंटे आसानी से कट जाते हैं। अर्चना अपनी 6 माह की बेटी को लेकर नाइट ड्यूटी भी करती हैं। इसके लिए उन्होंने एक बैग तैयार किया है, जिसमें जरूरत की सभी चीजें पहले से होती हैं, बस उसमें दूध की बोतल रखनी होती है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग