आत्महत्या ने उठाये कई सवाल
एएसपी ने आत्महत्या क्यों की? लखनऊ पुलिस गहनता से जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक, राजेश साहनी मंगलवार को छुट्टी के बावजूद राजधानी के गोमतीनगर एटीएस कार्यालय पहुंचे थे। ऑपरेशन के लिये जाने की बात कहकर उन्होंने शस्त्रागार से पिस्टल मंगवाई और ड्राईवर को गाड़ी में तेल भरवाने के लिये भेजा। ड्राईवर के जाते ही साहनी ने अंदर से गेट बंद कर खुद की पिस्तौल से कनपटी पर गोली मार ली।