2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhanteras 2021 : इस बार उत्तम संयोग लेकर आई है धनतेरस, शुभ महूर्त देखकर ही करें खरीदारी

Dhanteras 2021- आम जीवन में धनतेरस बड़ा महत्व है और यह त्यौहार दीपावली के ठीक पहले पड़ता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि का जयंती मनाई जाती है। हिंदू धर्म में धनतेरस के दिन वाहन, घर, संपत्ति, सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े, धनिया, झाड़ू आदि खरीदने का महत्व है। इस दिन सभी लोग शुभ महूर्त देखकर ये वस्तुएं खरीदते हैं। इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं आचार्य डॉ. शिव बहादुर तिवारी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Oct 28, 2021

Dhanteras 2021 shubh muhurt and pooja vidhi

लखनऊ. Dhanteras 2021 दीपावली अपने साथ त्योहारों का सुंदर गुलदस्ता सजाकर लाई है। इसमें धनतेरस, नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली, हनुमान जयंती, बड़ी दीपावली, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, कलम पूजा और भाईदूज मनाया जाएगा। आम जीवन में धनतेरस बड़ा महत्व है और यह त्यौहार दीपावली के ठीक पहले पड़ता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि का जयंती मनाई जाती है। हिंदू धर्म में धनतेरस के दिन वाहन, घर, संपत्ति, सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े, धनिया, झाड़ू आदि खरीदने का महत्व है। इस दिन सभी लोग शुभ महूर्त देखकर ये वस्तुएं खरीदते हैं। इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं आचार्य डॉ. शिव बहादुर तिवारी।

पूजन का शुभ मुहूर्त
आचार्य डॉ. तिवारी ने बताया कि इस बार धनतेरस का त्यौहार 2 नवंबर 2021 मंगलवार को पड़ रहा है। इस दिन प्रदोष काल शाम 5:37 से रात 8: 11 बजे तक है, जबकि वृष काल शाम 6.18 से रात 8.14 तक रहेगा। ऐसे में धनतेरस पर पूजन शुभ मुहूर्त शाम 6.18 बजे से रात 8.11 बजे तक रहेगा.

खरीदारी के लिए यह समय है उत्तम मुहूर्त
आचार्य ने बताया कि 2 नवम्बर धनतेरस के दिन सुबह 06:06 से 11:31 तक त्रिपुष्कर योग है। इस योग में किसी भी प्रकार की खरीदारी शुभ रहेगी। जबकि 06 बजकर 18 मिनट से 08 बजकर 11 मिनट और 20 सेकंड तक का मुहूर्त धनतेरस मुहूर्त है। इस काल में लोग पूजा भी कर सकते हैं। वहीं, सुबह 11:42 से दोपहर 12:26 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। यह मुहूर्त खरीदारी के लिए अति उत्तम एवं शुभ है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दोपहर 01:33 से 02:18 तक विजय मुहूर्त रहेगा।

धनतरेस मुहूर्त
आचार्य डॉ शिव बहादुर तिवारी कहते हैं कि धनतेरस के दिन 2 नवम्बर को शाम 05:05 से 05:29 तक धूलि मुहूर्त बना रहेगा, जबकि 5:35 मिनट और 38 सेकंड से 08 बजकर 11 मिनट और 20 सेकंड तक रहेगा प्रदोष काल रहेगा। उन्होंने कहा कि इस काल में लोग पूजा कर सकते हैं। वहीं, धनतेरस मुहूर्त शाम 06:18:22 से 08:11:20 तक ही रहेगा। आचार्य ने बताया कि इस काल में पूजा और खरीदी दोनों हो सकती है। उन्होंने कहा कि देखा जाय तो उस दिन शाम 06:18 से 08:14: तक बृषभ काल रहेगा और रात 11:16 से 12:07 तक निषिता मुहूर्त रहेगा।

दोपहर को अमृत काल
आचार्य तिवारी ने बताया कि 2 नवम्बर धनतेरस के दिन लाभ का समय प्रातः 10:43 से 12:04 तक, अमृत काल दोपहर 12:04 से 01:26 तक और दोपहर 02:47 से 04:09 तक शुभ फलदायी मुहूर्त रहेगा। जबकि रात के समय शुभफलदायी लाभ का समय 07:09 से 08:48 तक 10:26 से 12:05 तक और अमृत मुहूर्त 12:05 से 01:43 तक रहेगा। आचार्य ने कहा कि इन शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना के अलावा अन्य कोई भी कार्य करना शुभ फलकारक साबित होगा।