Lucknow Hospital Alert: लखनऊ में डायरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे राजधानी में स्वास्थ्य संबंधित चिंता बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में 57 नए मरीजों का सामने आना इस बात का प्रमाण है कि स्थिति गंभीर हो रही है। डीएम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, पंचायत, ग्रामीण और नगर निगम को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।