
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आई है। यूपी में महाकुंभ से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होने वाली है। लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, मथुरा, कानपुर सहित कई अन्य जिलों के जिलाधिकारी भी बदलने वाले हैं। पांचों जिलों के वर्तमान जिलाधिकारी सचिव बन गए है। ऐसे में अब इन्हें नई जिम्मेदारी मिलेगी। इनके स्थान पर शीघ्र ही नए जिलाधिकारी भी लगाएं जाएंगे। इनके अलावा 35 अन्य अफसर भी आज विशेष सचिव से सचिव के पद पदोन्नत हुए है। इन्हें भी नए विभाग दिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2000 बैच के IAS अधिकारियों में सौरभ बाबू, दीपक अग्रवाल, अमित गुप्ता, मनीष चौहान, रंजन कुमार, अनुराग यादव और रणवीर प्रसाद की प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति दी है। वहीं 2009 बैच के 40 को भी सचिव बनाया गया है। इनमें सूर्यपाल गंगवार,शैलेंद्र कुमार सिंह,राकेश कुमार सिंह,इंद्र विक्रम सिंह शामिल है।
जिन पांच प्रमुख जिलों के जिलाधिकारियों को पदोन्नति मिली है उन जिलों में नए डीएम लगाए जाएंगे इसके अलावा कई अन्य जिलों के भी डीएम बदले जाएंगे। प्रशासनिक स्तर पर पूरी फाइल तैयार है बस एक दो दिन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति के बाद नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार डीएम के अलावा कई मंडल आयुक्त भी बदलने की संभावना है क्योंकि कई मंडल आयुक्त का प्रमोशन हो चुका है। ऐसे में उन्हें भी नई जगह तैनाती दी जाएगी।
इससे पहले योगी सरकार ने 81 आइपीएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया था। नौ आईपीएस अधिकारी जहां आइजी बने वहीं तीन वरिष्ठ अधिकारियों को ADG के पद पर पदोन्नत किया गया। वहीं 25 आइपीएस अधिकारी डीआइजी बन गए हैं।
Published on:
01 Jan 2025 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
