23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जलभराव से निपटने ग्राउंड जीरो पर उतरे बीजेपी के विधायक और नगर विकास मंत्री, सीएमओ को दिए निर्देश

सुपर शॉकर से करा रहे जल निकासी, संक्रमण रोकने के लिए सीएमओ को दिए निर्देश, शहर में बाढ़ की स्थिति ना हो इसके लिए हर जगह पहुंचे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Sep 12, 2023

 मुस्तैद रहने के दिए निर्देश

मुस्तैद रहने के दिए निर्देश

भारी बारिश के चलते हुए जलभराव और उससे लोगों को हो रही समस्या के बीच लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा जनता के बीच ग्राउण्ड जीरो पर उतर आये। क्षेत्र में जानकीपुरम, खदरा, ठाकुरगंज के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों की स्थिति देखी।

यह भी पढ़े : Lucknow Ambedkar Park: लखनऊ के अंबेडकर पार्क में लगे हाथी पर गिरी बिजली, टूटा दाँत

जानकीपुरम के सेक्टर एफ और जी क्षेत्र में सुपर शॉकर मशीन लगवाकर जलनिकासी व्यवस्था शुरु करायी। साथ ही जिलाधिकारी से वार्ता कर गोमती बैराज के सभी गेट खुलवाये गये ताकि फैजुल्लागंज आदि इलाके में बाढ़ न आयें और शहर के अस्त व्यस्त जीवन को तात्कालिक राहत पहुंचे।


नगर निगम कर्मियों को मुस्तैद रहने के दिए निर्देश

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि जलभराव वाले इलाके में संक्रमण न हो इसके लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। लाला लाजपत राय वार्ड और जानकीपुरम की जल निकासी के लिए लगे पम्प हाउस के सभी नये व पुराने पम्प अनवरत चल रहे हैं। निरीक्षण के दौरान नगर निगम कर्मियों को भारी जलवृष्टि के दृष्टिगत मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।

नगर आयुक्त ने जल्द खुलवाए चोक नाले

इसके बाद शिवलोक, खदरा आदि क्षेत्र में जलभराव से लोगों को राहत दिलाने के लिए बंधा रोड स्थित बैरल पर पहुंचकर पम्पिंग स्टेशन से जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। फिर पुराना लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में बने बैरल पर जल निकासी व्यवस्था देखी जहां सभी पंप चलता पाया। वहां नाले चोक होने की वजह से हो रही समस्या को देखते हुए नगर आयुक्त को दूरभाष पर तत्काल चोक नाले खुलवाने और साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


नाले के निर्माण से सुगम होगी जल निकासी

विधायक डा. बोरा ने बताया कि फैजुल्लागंज के कच्चे बरसाती नाले की जगह पर पैंतालीस करोड़ की लागत से गहरा पक्का नाला बन रहा है जिससे जलनिकासी सुगम होगी। उन्होंने कहा कि वर्षों पूर्व जानकीपुरम योजना बनाते समय इस बात का ध्यान नहीं दिया गया कि यह लोलैण्ड है तो जलनिकासी व्यवस्था कैसे होगी।

आवंटी हर साल परेशान होते हैं। विभागीय लापरवाही का परिणाम आम जनता भुगत रही है जिन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई से आशियाने बनाये हैं। उन्होंने कहा कि विशेष प्रयासों से मैंने जानकीपुरम पम्प हाऊस की क्षमता वृद्धि करायी है और वे पम्प लगातार चल रहे हैं।