
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में कार के उड़े परखच्चे।
सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अखंडनगर थानाक्षेत्र में भीषण हादसा हो गया। यहां रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार कंस्ट्रक्शन के कार्य में लगी डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना पर डीएम जसजीत कौर व एसपी सोमेन वर्मा मौके पर पहुंचे हैं।
डीएम ने कहा कि हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में क्षत विक्षत होकर फंसे शवों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मौके की जांच पड़ताल की जा रही है।
Purvanchal Expressway Accident: दिल्ली से बिहार लौट रहा था परिवार
डीएम ने बताया बिहार के सासाराम के रहने वाले सलीम का साढ़े तीन महीने का बेटा एहसान का एम्स में इलाज चल रहा था। जहां उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद सभी लोग उसके शव को लेकर स्विफ्ट डिजायर कार से पूर्वांचल एक्सप्रेस के रास्ते बिहार के लिए निकले थे। दोपहर करीब 12 बजे एक्सप्रेस वे KM-183 पर कार अनियंत्रित होकर पीछे से डंपर में जा घुसी।
मौके पर पांच लोगों की मौत, बच्चा पहले ही मरा था
एक्सप्रेस वे पर कंस्ट्रक्शन का कार्य हो रहा था। इसलिए एक्सप्रेस-वे के किनारे डंपर खड़ा था। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते कार डंपर में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौत मौके पर हुई है। जबकि साढ़े तीन माह के बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी डीएम ने पीड़ित परिजनों को दी है।
Purvanchal Expressway Accident: हादसे में इनकी हुई मौत
बिहार के सासाराम निवासी सलीम के साढ़े तीन महीने के बेटे एहसान की दिल्ली एम्स में मौत हो चुकी थी। परिजन उसके शव को लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान एहसान, उसकी मम्मी साइना खातून (37) पत्नी गुड्डू, साहिल खान (19) पुत्र गुड्डू, शाहरुख ड्राइवर (25), जमीला पत्नी जमाल (साइना की मां), रुखसार (साइना की भाभी) पत्नी सलीम निवासी गण सासाराम की हादसे में मौत हुई है।
एक्सप्रेस वे पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था
हादसे की सूचना पर डीएम जसजीत कौर भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया "लगभग 12 बारह बजे के आसपास एक्सीडेंट हुआ है। स्विफ्ट डिजायर कार दिल्ली से बिहार जा रही थी। कार में जितने लोग थे, उनकी डेथ हो गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा था, जिसमें एक डंपर खड़ा था। गाड़ी स्पीड से आ रही थी और टकरा गई।"
शव बुरी तरीके से कार में फंस गए थे
मौके पर एसडीएम, सीओ और एसओ तुरंत पहुंच गए थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की टीम भी पहुंची है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हादसे के बाद सभी शव बुरी तरह कार में ही फंस गए थे। जबकि कार के भी परखच्चे उड़ गए थे। काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। एक महिला व एक पुरुष आगे बैठे थे, उनके शव बुरी तरह से क्षत विक्षत भी हुए हैं।
Updated on:
12 Mar 2023, 5:04 PM IST
Published on:
12 Mar 2023, 5:04 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.