
यूपी में भूकंप के झटके, सहारनपुर में लोग घरों से बाहर निकले।
दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, लखनऊ में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। जैसे ही लोगों को झटके महसूस हुए सभी घर से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई।
बताया जा रहा है कि इसका केंद्र नेपाल रहा। दोपहर करीब 2:50 के आसपास भूकंप के झटकों से लखनऊ की धरती हिल गई। जब भूकंप आया तो लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.2 मापी गई है।
गोमती नगर विस्तार के एक अपार्टमेंट में रहने वाली समाजसेवी ने बताया कि जब भूकंप आया वह लैपटॉप पर काम कर रही थी। उनका लैपटॉप हिल गया जो कि स्टूल पर रखा था। कमरे के परदे भी हिलते हुए दिखाई पड़े ऐसा ही गोमती नगर विस्तार के कुछ अन्य अपार्टमेंट और पार्क रोड स्थित एक निजी कंपनी के दफ्तर के लोगों ने भी महसूस किया।
Updated on:
03 Oct 2023 03:21 pm
Published on:
03 Oct 2023 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
