6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रवृत्ति घोटाले में ED ने की कार्रवाई, हाइजिया समूह की 20.6 करोड़ की संपत्ति जब्त

ईडी ने छात्रवृत्ति घोटाले में हाइजिया समूह के लखनऊ में घैला रोड स्थित कालेज भवनों को जब्त किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Swati Tiwari

Jun 06, 2024

uttar pradesh lucknow

छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर से कार्रवाई शुरू की है। लखनऊ में ईडी ने हाइजिया ग्रुप कॉलेज की 20.6 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। ये कार्रवाई PMLA (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग) के तहत की गई है। ईडी ने अब तक हाइजिया ग्रुप ऑफ कॉलेज की 41.13 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

इन जगहों पर हुई थी छापेमारी

ईडी ने अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के घोटाले को लेकर लखनऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद व बाराबंकी समेत छह शहरों में स्थित शैक्षणिक व मेडिकल कॉलेज के 22 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान पता चला कि कॉलेज संचालक आपस में मिलकर छात्रवृत्ति हड़पने का सिंडिकेट चला रहे थे।

ये भी पढ़ें: 25 साल की लड़की से प्रभावित हुए 451292 लोग, पहले प्रयास में पहुंचा दिया ‘संसद’

2015 में हुआ था घोटाला

वर्ष 2015 से केंद्र व राज्य सरकार की ओर से दिव्यांगों के लिए दी जाने वाली 75 करोड़ से अधिक की पोस्ट मैट्रीकुलेशन छात्रवृत्ति कई नर्सिंग और इंटर कॉलेज के मैनेजमेंट ने हड़प ली थी। प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में छात्रवृत्ति हड़पने वाले कॉलेजों में छापेमारी कर दस्तावेज भी बरामद किए थे। इसमें सामने आया था कि छात्रवृत्ति के लिए बैंक में खोले गए अकाउंट में जैसे मेल आईडी और मोबाइल नंबर एक ही दिए गए थे। इसके अलावा बैंक के अकाउंट कुछ नाबालिक और बुजुर्गों के नाम भी थे, जिनसे कई लोगों को पैसे ट्रांसफर किए गए थे।