Snake Venom Supply Case: लखनऊ में आज प्रवर्तन निदेशालय (Ed) मशहूर यू-ट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव से पूछताछ कर सकता है। एल्विश को पूछताछ के लिए पहले ही नोटिस भेजा गया था, लेकिन वह विदेश दौरे पर थे, जिस कारण वह अब तक उपस्थित नहीं हो सके थे।