19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे के साथ पाले से पड़ा पाला

सर्दी के सितम में कोहरे और पाले ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan

•

Jan 05, 2018

lucknow weather news

लखनऊ. सर्दी के सितम में कोहरे और पाले ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हाड़ कपाती ठंड में जहां कोहरे के कारण जनजीवन पहले से अस्त-व्यस्त है, वहीं पाले की स्थति बढ़ने पर यह किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। हालांकि जानकर अभी तक पड़े कोहरे को फसलों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं लेकिन अनुमान जताते हैं कि पाले की स्थिति बढ़ी तो फसलों को नुकसान होगा और मौसम में गलन और बढ़ेगी।

यूपी में जबरदस्त ठंड से जन-जीवन हुआ बेहाल

उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर रखा है। सर्दी के कारण पूर्वांचल, बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सर्दी में लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बहुत सारी ट्रेनें निरस्त कर दी गई है जबकि बहुत सारी ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं। बसों में लोगों ने सफर कम कर दिया है जिसके कारण कई बसें भी लगातार रद्द चल रही हैं।

स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी, घरों में रहने की सलाह

स्कूलों में पहले 4 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गई थीं लेकिन बाद में बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। अलग-अलग जनपदों में 7 जनवरी और 8 जनवरी तक का अवकाश जिलाधिकारियों ने घोषित किया है। बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में बेहद जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह देते हैं।

हार्ट और शुगर के मरीजों की दिक्कत ज्यादा बढ़ी

कड़ाके की सर्दी में शुगर और हार्ट के मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। चिकित्सक इस मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह देते हैं।

यह भी पढें - यूपी में पिंक बसें चलाने को मंजूरी, एसी बस का किराया होगा कम

यह भी पढें - पहाड़ की बर्फीली हवा ने यूपी की हाड़ कपाई, 50 से ज्यादा लोगों की हुई मौत