15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Covid Update Case: लखनऊ के अलीगंज और चिनहट में कोविड -19 का प्रकोप बढ़ा, 97 संक्रमित

Corona virus disease लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में कोरोना से पीड़ित महिला मरीज के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 19, 2023

 ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती पीड़ित महिला

ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती पीड़ित महिला

जानलेवा बने कोरोना से केजीएमयू में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। वहीं 97 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अलीगंज और चिनहट में कोरोना संक्रमण का असर तेजी से फैल रहा है। मौजूदा समय में 26 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें: Nagar Nikay Chunav : प्रशिक्षण से गायब रहने वाले 55 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश


कोरोना मरीज की हुई मौत

चिनहट के ही मरीज की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। लगातार डेढ़ सप्ताह के भीतर चार मरीजों की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण वाले कोविड वायरस घातक हो रहा है, ऐसे में इससे सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में हर बड़ा माफिया- अपराधी, जानिए अब किसकी बारी, जारी हुई लिस्ट


ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती पीड़ित महिला

चिनहट निवासी 46 साल की महिला को सांस लेने में तकलीफ हुई। देखते-देखते ही उसकी सांसें उखड़ने लगी। तत्काल महिला को गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में दिखाया, जहां डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमण की आशंका जताई। इसके बाद नौ अप्रैल को उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर केजीएमयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव मिली। गंभीर अवस्था में उसे मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया। मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं।


स्वास्थ्य विभाग में मौत के बाद से बढ़ा हड़कंप

डेढ़ सप्ताह में चार कोरोना संक्रमितों की मौत से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वायरस के लगातार हमलावर होने के कारणों का स्वास्थ्य अधिकारी कारण नहीं पता कर पा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पुरानी बीमारी से पीड़ितों में वायरस जल्द गंभीर हो रहा है, पुराने रोगियों को अधिक संजीदा रहने की जरूरत है।


कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी है

97 लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। अलीगंज में 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिनहट में 17 लोग संक्रमित मिले हैं। सरोजनी नगर में 12 और आलमबाग में 11 लोग संक्रमित मिले हैं। सिल्वर जुबली में 10, कैसरबाग, इंदिरा नगर और एके रोड में छह-छह लोग संक्रमित मिले हैं।

यह भी पढ़ें: Video: लड़की को चिल्लाता देख भागी पुलिस

शहर के दूसरे इलाके में भी वायरस पनप गया है। मौजूदा समय में 887 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। मंगलवार को 85 मरीजों ने वायरस को मात देने में कामयाबी पाई है। मौजूदा समय में 26 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी मरीज होम आइसोलेशन में हैं।